फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में छ्क्का मारकर दिलाई टीम को जीत, सामने आया तूफानी VIDEO

Thu, 02 Aug 2018 05:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: Indian T-20 skipper Harmanpreet Kaur shines on KIA Super League debut match

किया सुपर लीग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्मृति मंधाना के बाद भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर ने लंकाशायर थंडर के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए टीम को आखिरी ओवर में चौके और छक्के के साथ जीत दिलाई।

VIDEO: Indian T-20 skipper Harmanpreet Kaur shines on KIA Super League debut match

लंकाशायर को सरे स्टार के खिलाफ आखिरी 6 गेंदों में 11 रनों की दरकार थी। हरमनप्रीत ने पहली गेंद को सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौके के लिए भेजा। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर टीम को चार रन की जरूरत थी और हरमनप्रीत ने मिडविकेट पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

VIDEO: Indian T-20 skipper Harmanpreet Kaur shines on KIA Super League debut match

हरमनप्रीत ने 21 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के से नाबाद 34 रन की पारी खेली। सरे ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 148 रन बनाए थे। लंकाशायर ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की। मंधाना वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए 27 गेंदों में नाबाद 43 रन की शानदार पारी खेली और टीम को सदर्न वाइपर्स के खिलाफ जीत दिलाई। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Indian T-20 skipper Harmanpreet Kaur shines on KIA Super League debut match

हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना भी किया सुपर लीग में धमाल मचा रही हैं। स्मृति मंधाना ने वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए खेलते हुए शानदार 27 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए और अपनी टीम को सदर्न वाइपर्स के खिलाफ जबरदस्त जीत दिलाई। पिछले मुकाबले में भी मंधाना ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था, जो किया सुपरलीग इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed