फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   English Cricket Board bans players from wearing smartwatches in field of play

अब मैदान पर स्मार्टवॉच नहीं पहन पाएंगे खिलाड़ी, इस क्रिकेट बोर्ड ने लगाई रोक

Tue, 31 Mar 2020 08:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 31 Mar 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
English Cricket Board bans players from wearing smartwatches in field of play
क्रिकेट में स्मार्ट वॉच - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने क्रिकेटरों को काउंटी क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग के मद्देनजर भ्रष्टाचार रोधी नियमों को सख्त करते हुए आगामी सभी मुकाबलों में स्मार्टवॉच पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने इससे पहले खिलाड़ियों को मैदान पर स्मार्टवॉच पहनने की अनुमति दी थी, बशर्ते कि संचार या डाटा ट्रांसमिशन सुविधाओं को टेलिविजन पर प्रसारण होने वाले मैचों के दौरान बंद रखा जाए।
विज्ञापन


एक वेबसाइट के अनुसार, ‘काउंटी खेल में लाइव-स्ट्रीमिंग सेवाओं के चलन के कारण नियमों को कड़ा किया गया। टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले मैचों में मैदान के अंदर खिलाड़ियों के स्मार्टवॉच पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अगर मैच का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा तो वे ड्रेसिंग रूम, बालकनी और डगआउट जैसी जगहों पर इसका इस्तेमाल कर सकते है।’
विज्ञापन


यह मामला उस समय सामने आया था लंकाशर के स्पिनर मैट पार्किंसन ने बताया था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन की सूचना 2019 चैंपियनशिप के दौरान अपनी टीम के साथी स्टीवन क्रॉफ्ट की स्मार्टवॉच पर आए संदेश जरिए मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई साल पहले ही स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के असद शफीक और हसन अली को स्मार्टवॉच हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed