फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England won only t20i by 28 runs against australia at Birmingham

ENGvAUS: इंग्लैंड ने कंगारुओं को वन-डे में 'क्लीन स्वीप' करने के बाद एकमात्र टी-20 में भी किया पस्त

Thu, 28 Jun 2018 06:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
England won only t20i by 28 runs against australia at Birmingham
जोस बटलर

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद एकमात्र टी-20 मैच में भी मात दी। बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जोस बटलर (61 रन, 30 गेंद, 6 चौके और 5 छक्के) और एलेक्स हेल्स (49) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत कंगारुओं को 28 रन से हराया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में कंगारू टीम 193 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जोस बटलर और जेसन रॉय की जोड़ी ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। दूसरा विकेट 108 रन के स्कोर पर जेसन रॉय (44) के रूप में गिरा। इसके अलावा जो रूट (35), इयोन मोर्गन (15) और बेयरस्टो ने नाबाद 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्वीपसन ने 2, जबकि स्टोइनिस और स्टानलेक ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा मिले 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरिआत निराशाजनक रही। 16 रन के स्कोर पर डार्सी शॉर्ट आउट हो गए। इसके तुरंत बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल (33) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा आरोन फिंच ने 84 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके अलावा अशटन एगर (29), ट्राविस हेड (15) और एंड्रूयू टाई (20) रन बानए। इंग्लैंड की तरफ से जॉर्डन और राशिद ने 3-3 विकेट लिए, जबकि विली और अली ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed