फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england won against south africa in World Twenty20 cricket tournament

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराया

Fri, 18 Mar 2016 11:29 PM IST
मुंबई
मुंबई Updated Fri, 18 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
england won against south africa in World Twenty20 cricket tournament
ज्वॉय रूट - फोटो : PTI
ज्वॉय रूट की धुआंधार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने यहां शुक्रवार को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदों को कायम रखा। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर ‘चोकर्स’ साबित हुई। इंग्लैंड को पहले मैच में वेस्टइंडीज से शिकस्त मिली थी। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी के अर्द्धशतकों की बदौलत निर्धारित चार विकेट पर 229 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में 230 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया। रूट ने  44 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। जेसन रॉय ने 43 रन का योगदान दिया जबकि जोस बटलर ने 21 रन रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एबोट ने 40 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रबादा ने दो बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा।
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने 7.1 ओवर में ही 96 रन कूट डाले। अमला ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उनके 7 चौके और 3 छक्के हैं। डी कॉक ने 24 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स और कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने क्रमश: 16 और 17 रन का योगदान दिया। लेकिन आखिरी में जेपी डुमिनी और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में नाबाद 60 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को दो सौ के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमिनी ने 28 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें उनके तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। डेविड मिलर ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने दो विकेट झटके जबकि आदिल राशिद और डेविड विली ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed