फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs australia ashes series first test second day at gabba

AUSvENG: इंग्लैंड की पहली पारी 302 पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 165/4

Fri, 24 Nov 2017 02:28 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम Updated Fri, 24 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
england vs australia ashes series first test second day at gabba
जैक बॉल - फोटो : twitter

जेम्स विंस (83) और डेविड मालन (56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 ‌विकेेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया है। स्मिथ अभी 64 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ शॉन मार्श 44 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 89 रनों की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे दिन स्मिथ पर बड़ी पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को विशाल बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी। पहले दिन 81 ओवर का खेल हुआ जबकि दूसरे दिन महज 62 ओवर का ही खेल हो सका। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। पहला विकेट 7 रन तथा दूसरा विकेट 30 पर तथा तीसरा विकेट डेविड वार्नर के रूप में 59 रन पर गिर गया था। इसके बाद स्मिथ और मार्श ने पारी को संभाला। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरून बेनक्रॉफ्ट (5) को विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद डेविड वॉर्नर (26) और उस्मान ख्वाजा (11) ने दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े। ऑफ स्पिनर मोइन अली ने ख्वाजा को LBW आउट करके ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। जल्द ही जैक बॉल ने खतरनाक ओपनर डेविड वॉर्नर को मालन के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पारी 196/4 से आगे बढ़ाई। इंग्लैंड की टीम 302 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन 28 रन पर नाबाद डेविड मालन और 13 रन बनाकर क्रीज पर जमे मोइन अली ने पांचवें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। मिचेल स्टार्क ने मालन को मार्श के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को दिन की पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नाथन लायन ने अली को LBW आउट करके इंग्लैंड का छठा विकेट झटका। अपने अगले ओवर में लायन ने क्रिस वोक्स को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड का सातवां विकेट गिराया। वोक्स खाता नहीं खोल सके। 

यहां से जॉनी बेयरस्टो (9) ने स्टुअर्ट ब्रॉड (20) के साथ इंग्लैंड के स्कोर में 20 रन का इजाफा किया। हालांकि कमिंस ने बेहतरीन गेंद डालकर बेयरस्टो को विकेटकीपर टिम पैन के हाथों कैच आउट करा दिया।


फिर ब्रॉड ने जैक बॉल (14) के साथ 9वें विकेट के लिए 16 रन जोड़े। तब स्टार्क ने बॉल को वॉर्नर के हाथों की शोभा बनाया। यहां से ब्रॉड ने जेम्स एंडरसन (5*) के साथ इंग्लैंड को 300 रन के पार लगाया। हेजलवुड ने ब्रॉड को हैंड्सकोंब के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लिश पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन जबकि नाथन लायन ने दो विकेट लिए। जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed