फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS England Fightback with Jonny bairstow century in Ashes test

Ashes Series: जॉनी बेयरस्टो ने किया कमाल, एशेज की 11 पारियों में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया अभी भी आगे

Fri, 07 Jan 2022 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 03:41 PM IST
सार

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। यह मैच ड्रॉ होने की तरफ बढ़ रहा है। पूरी सीरीज में पहली बार इंग्लैंड की टीम के अंदर लड़ने का जज्बा दिखा है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए मश्क्कत करनी पड़ी है।

विज्ञापन
ENG vs AUS England Fightback with Jonny bairstow century in Ashes test
जॉनी बेयरस्ट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। इस सीरीज में पहली बार इंग्लैंड की टीम ने लड़ने का जज्बा दिखाया है और यह मैच ड्रॉ हो सकता है। इससे पहले तीनों टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत चुकी है और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे हैं। सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जॉनी बेयरस्ट्रो ने शानदार शतक लगाया और टीम का स्कोर 250 के पार ले गए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे और अभी भी इंग्लैंड से 158 रन आगे है। चौथे दिन बेयरस्ट्रो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर इंग्लैंड का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के पास ले जाने की कोशिश करेंगे। इस मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है और अभी तक दो पारियां भी नहीं हुई हैं। ऐसे में यह मैच ड्रॉ हो सकता है। 
विज्ञापन


पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। दो साल बाद टीम में वापसी करने वाली उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 137 और स्टीव स्मिथ ने 67 रन का योगदान दिया। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाजों के छुटपुट योगदान की बदौलत कंगारू टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। वहीं जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जो रीट को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड का पलटवार
ऑस्ट्रेलिया के 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 22 रन पर उसका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद रूट और मलान जैसे बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। एक समय इंग्लैंड की टीम 36 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी और संघर्ष कर रही थी, लेकिन बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्ट्रो ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 150 के पार ले गए। इसके बाद स्टोक्स लियोन का शिकार बने। हालांकि बेयरस्ट्रो इसके बाद भी नहीं रुके और मार्क वुड के साथ 72 रन की साझेदारी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बेयरस्ट्रो 103 और लीच चार रन बनाकर नाबाद हैं। ये दोनों चौथे दिन इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। 

ऑस्ट्र्रेलिया में एशेज सीरीज की 11 पारियों के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज का शतक
एशेज सीरीज की 11 पारियों के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया है। बेयरस्ट्रो ने इस मैच में नाबाद 103 रन बनाए हैं। हालांकि इस सीरीज के शुरुआती मैचों में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाद में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका दिया गया और वो इस मैच में इंग्लैंड को हार से बचा सकते हैं। इस मैच में उन्होंने पहले स्टोक्स और फिर मार्क वुड के साथ दो अहम साझेदारियां कर अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाया। जब वो बल्लेबाजी करने आए थे, तब इंग्लैंड का स्कोर 36 रन पर चार विकेट था। 


क्लीन बोल्ड होकर भी खेलते रहे स्टोक्स
इस मैच में तीसरे दिन एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर में कैमरून ग्रीन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और बेन स्टोक्स ने इसे छोड़ने का फैसला किया। यह गेंद बाद में स्विंग होकर अंदर आई और स्टोक्स के ऑफ स्टंप पर लगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने स्टोक्स को आउट दे दिया। हालांकि गेंद स्टंप पर लगने के बीद गिल्लियां नीचे नहीं गिरी थीं और स्टोक्स ने यह देखकर रिव्यू ले लिया। तीसरे अंपायर ने वीडियो देखा, जिसमें गेंद स्टंप पर लगी थी, लेकिन गिल्लीयां नहीं गिरी थीं। इसके बाद उन्होंने मैदानी अंपायर से अपना फैसला बदलने को कहा और स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed