{"_id":"66f013c9fc567294f8095cde","slug":"duleep-trophy-mayank-agarwals-india-a-won-title-defeated-india-c-by-132-runs-see-points-table-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: मयंक अग्रवाल की टीम ने जीता खिताब, इंडिया सी को 132 रन से हराया, तालिका में शीर्ष पर रही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: मयंक अग्रवाल की टीम ने जीता खिताब, इंडिया सी को 132 रन से हराया, तालिका में शीर्ष पर रही
Sun, 22 Sep 2024 06:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
दलीप ट्रॉफी की अंक तालिका में इंडिया ए 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। मयंक अग्रवाल की टीम को तीन में से दो मैचों में जीत मिली। वहीं, इंडिया सी को सिर्फ एक मैच में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। अंक तालिका में टीम नौ अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन
इंडिया ए ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
- फोटो : @BCCIdomestic
विस्तार
दलीप ट्रॉफी का अंतिम चरण इंडिया ए की जीत के साथ समाप्त हो गया। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली टीम ने इंडिया सी को 132 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच के चौथे दिन इंडिया ए के लिए तनुष कोटियान और प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक प्रदर्शन किया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, इंडिया सी के लिए साई सुदर्शन ने 111 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
अंक तालिका में शीर्ष पर रही मयंक की टीम
दलीप ट्रॉफी की अंक तालिका में इंडिया ए 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। मयंक अग्रवाल की टीम को तीन में से दो मैचों में जीत मिली। वहीं, इंडिया सी को सिर्फ एक मैच में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। अंक तालिका में टीम नौ अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रही। तीसरे स्थान पर इंडिया बी और चौथे पायदान पर इंडिया डी की टीमें रहीं। दोनों के क्रमश: सात और छह अंक हैं।
दलीप ट्रॉफी की अंक तालिका

साई सुदर्शन की मेहनत पर फिरा पानी
इस मुकाबले की चौथी पारी में इंडिया सी को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य का मिला। ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 रन बनाए। साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली। 206 गेंदों में उन्होंने 111 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं, इंडिया ए के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिए। आकिब खान ने दो सफलताएं हासिल कीं।

𝐂. 𝐇. 𝐀. 𝐌. 𝐏. 𝐈. 𝐎. 𝐍. 𝐒! 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 22, 2024
Congratulations to India A on winning the #DuleepTrophy 2024-25 👏@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Vyz9kL32GO
मैच में क्या हुआ?
इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शाश्वत रावत की शतकीय पारी की बदौलत 297 रन बनाए। इस बल्लेबाज ने 15 चौकों की मदद से 124 रन बनाए। विजयकुमार विशक को चार, अंशुल कंबोज को तीन और गौरव यादव को दो विकेट मिले। जवाब में इंडिया सी की टीम पहली पारी में 234 रन ही बना सकी। अभिषेक पोरेल (81) और पुलकित नारंग (41) के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। आवेश खान और आकिब खान को तीन-तीन विकेट मिले जबकि तनुष ने दो और शम्स मुलानी ने एक विकेट चटकाया। इंडिया ए ने इस तरह 63 रनों की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल की टीम ने आठ विकेट पर 286 रन बनाए। रियान पराग ने 73 और शाश्वत ने 53 रनों की पारी खेली। इस तरह इंडिया ए की बढ़त 349 रनों की हो गई। जवाब में इंडिया सी की टीम 217 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए ने यह मुकाबला 132 रनों से जीत लिया।