फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhonis team india lost first t20 these 5 reasons

इन 5 कारणों से हारी धोनी की सेना

Wed, 26 Dec 2012 03:22 PM IST
नई दिल्ली/अभिषेक कुमार
नई दिल्ली/अभिषेक कुमार Updated Wed, 26 Dec 2012 03:22 PM IST
विज्ञापन
dhonis team india lost first t20 these 5 reasons
पांच साल बाद भारत दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम ने पहले टी20 मैच में मेजबान को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां धोनी की सेना ने कई गलतियां की तो पाकिस्तानी टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों छोर पर संयम और दृढ़ता का परिचय दिया।
विज्ञापन


भारतीयों का गलत शॉट सलेक्शन
भारत के प्रमुख बल्लेबाजों ने गलत शॉट्स खेलकर अपने विकेट गंवाए। टीम के ओपनरों की अच्छी शुरुआत के बाद बैटिंग करने आए विराट कोहली ने मोहम्मद इरफान की गेंद पर बेहद गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर कामरान अकमल को कैच थमाया। कोहली जब आउट हुए तो 15वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार था। इसके बाद मध्यक्रम में एमएस धोनी, सुरेश रैना और युवराज सिंह जबरदस्ती के बड़े शॉट्स लगाने के फेर में अपना विकेट गंवाए।
विज्ञापन

 
रनआउट बना टर्निंग प्वाइंट
क्रीज पर आंखें जमा चुके बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बेहद अनुभवहीनता का परिचय दिया। जब भारत मजबूत स्थिति में था तो गंभीर 43 रन बनाकर शोहेल तनवीर के थ्रो पर रन आउट हुए। वहीं जब भारत 7 विकेट गंवा चुका था तो रोहित शर्मा भी 2 रनों के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। अगर रोहित कुछ देर और क्रीज पर टिकते तो भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में मुख्य गेंदबाजों की कमी
युवा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में ही तीन विकेट झटककर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद ईशांत शर्मा, अशोक डिंडा जैसे गेंदबाज शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज की जोड़ी को रोकने में नाकाम रहा। भारतीय पारी में पाकिस्तान के विशेषज्ञ स्पिनर सईद अजमल किफायती गेंदबाजी करने के साथ ने दो विकेट भी झटके थे। जिससे दूसरे छोर से तेज गेंदबाजों ने आसानी से विकेट मिले। जबकि भारतीय टीम में विशेषज्ञ स्पिनर की कमी के चलते धोनी को विराट कोहली से गेंदबाजी करनी पड़ी जो काफी महंगे साबित हुए।

पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे जब क्रीज पर जमे हुए थे तो उन्होंने इन दोनों खुलकर शॉट्स लगाने के कम ही मौके दिए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही स्पिनर सईद अजमल (2 विकेट) और तेज गेंदबाज उमर गुल (3 विकेट) की जोड़ी पूरी तरीके से भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हो गई। कमजोर गेंदें नहीं मिलने पर भारतीय बल्लेबाज जबरदस्ती के शॉट्स लगाने के फेर में अपना विकेट गंवाए। हालांकि पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने भी गेंदबाजों का बखूबी साथ निभाया।


हफीज-मलिक की शानदार पारी
भुवनेश्वर कुमार ने 12 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान के तीन विकेट उखाड़ दिए थे। ऐसे समय में पाक कप्तान मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने बेहद सुझबुझ भरी पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। इस जोड़ी ने  शुरुआत में बड़े शॉट्स के बजाय दौड़कर रन जुटाए। जब पाक का स्कोर 70 के पार पहुंचा तो दोनों तेजी से रन जुटाने शुरू कर दिए। खास बात यह है कि मलिक और हफीज की जोड़ी ने भारत पार्टटाइम गेंदबाजों पर ज्यादा अटैक किए।

फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed