फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni will indias top three players of all time says dean jones

इस ऑस्ट्रेलियाई की नजर में सचिन के बराबर हैं धोनी

Sat, 02 Mar 2013 03:15 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 02 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
dhoni will indias top three players of all time says dean jones

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट के 3 सर्वकालिक क्रिकेटरों में से एक बताया है। डीन जोंस जोंस ने कहा, 'धोनी में सचिन की तरह बल्लेबाजी क्लास नहीं है और न ही उन्होंने सैयद किरमानी की तरह विकेट के पीछे कमाल किया है। लेकिन जब वे रिटायर होंगे तो उन्हें भारतीय क्रिकेट के 3 सर्वकालिक क्रिकेटरों की सूची में रखा जाएगा।'

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में जोंस ने लिखा है, 'यदि मुझसे पूछा जाए कि भारत के 3 शीर्ष क्रिकेटर कौन हैं, तो अभी भले ही धोनी का नाम न लिया जाए लेकिन संन्यास के बाद वे इस सूची में जगह बना ही लेंगे।' उन्होंने लिखा है कि क्रिकेट में धोनी जैसे खिलाड़ी वर्षों में पैदा होते हैं, वे असाधारण हैं। जोंस ने कहा कि यदि धोनी इसी तरह से खेलते और जीतते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि जब धोनी प्रसिद्घि के मामले में सचिन को भी पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण तथा सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ियों के संन्यास के चलते धोनी को अपने हिसाब से खेलने और खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिला है। उन्होंने अभी भले ही बहुत रन नहीं बनाए हैं लेकिन चेन्नई में 224 रनों की उनकी पारी से उनका सम्मान जरूर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट कमेंटटर जोंस ने कहा कि अपने स्वभाविक खेलने के तरीके और कप्तानी के बावजूद धोनी के पास हमेशा कई योजनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि धोनी एक खतरनाक क्रिकेटर हैं जिन्होंने सभी शीर्ष गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। उनकी फिटनेस शानदार है और विकेट के बीच रन लेने की क्षमता भी कमाल की है। मेरा मानना है कि वह विरले क्रिकेटर हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

जोंस ने साथ ही धोनी की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में कहा, 'धोनी की कप्तानी को वह सम्मान नहीं मिल रहा है जिसके वह हकदार हैं। अधिकतर भारतीय प्रशंसक विकेट लेने और रन बनाने को ज्यादा तवज्जो देते हैं। मुझे लगता है कि धोनी को भी अरबों की जनसंख्या वाले देश में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है।'


पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मैं जब 1999 में धोनी से मिला था जब से लेकर अभी तक उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। वह असाधारण क्रिकेटर नहीं है लेकिन धोनी अपनी विपक्षी टीम के गलतियां करने का इंतजार करते हैं और फिर उनपर आक्रमण करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed