{"_id":"941ff836-1a24-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-daredevils-vs-auckland-match-washed-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धुला दिल्ली डेयरडेविल्स-ऑकलैंड मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश में धुला दिल्ली डेयरडेविल्स-ऑकलैंड मैच
डरबन/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Oct 2012 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और ऑकलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के चलते नहीं हो सका। लगातार पड़ रही बूंदों के कारण रुप 'ए' में दिल्ली डेयरडेविल्स और ऑकलैंड के बीच होने वाले मैच का समय कई बार बढ़ाया गया, लेकिन आखिरकार बारिश नहीं थमने की वजह से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय समयानुसार यह मैच नौ बजे शुरू होना था लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए दोनों टीमों के बीच टॉस तक नहीं हो सका। रद्द हुए इस मैच के लिए दोनों टीमों में किसी को 2-2 अंक दे दिए गए। उल्लेखनीय है कि बारिश के चलते ही आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियंस लीग से बाहर हो चुकी है जबकि मुंबई इंडियंस का सेमीफाइनल डगर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
फिलहाल ग्रुप 'ए' में दिल्ली डेयरडेविल्स दो मैचों में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑकलैंड तीन मैचों में 6 अंकों के साथ रन रेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है। वहीं टाइटंस दो जीत दर्ज कर 8 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है।
विज्ञापन