{"_id":"687f783a84c88b8e3406a49d","slug":"deepti-jumps-10-places-to-23rd-in-odi-batting-ranking-mandhana-maintains-top-spot-icc-womens-rankings-know-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Womens Rankings: दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, इस स्थान पर पहुंचीं; स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Womens Rankings: दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, इस स्थान पर पहुंचीं; स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार
Tue, 22 Jul 2025 05:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:08 PM IST
सार
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 10 स्थानों की छलांग लगाकर मंगलवार को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में 23वां स्थान हासिल कर लिया। वहीं, टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार है।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 10 स्थानों की छलांग लगाकर मंगलवार को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में 23वां स्थान हासिल कर लिया। वहीं, टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार है।
विज्ञापन
दीप्ति को मिला शानदार प्रदर्शन का फायदा
दीप्ति फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने 62 रनों की नाबाद पारी खेलकर मेजबानों के खिलाफ भारत को जीत दिलाई थी। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 30 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, भारत यह मैच नहीं जीत पाया था। अब दीप्ति को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 10 स्थानों की छलांग लगाकर 23वें पायदान पर पहुंच गईं।

मंधाना शीर्ष पर काबिज
इंग्लैंड की सोफिया डंकली ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 92 गेंदों में 83 रन बनाए थे। अब उन्हें इस प्रदर्शन का फायदा मिला है। डंकली ने 24 स्थानों की छलांग लगाकर 52वां स्थान हासिल कर लिया। 53 रनों की शानदार पारी खेलने वाली एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स भी 40 स्थानों के लाभ के साथ 118वें पायदान पर पहुंच गईं। वहीं, मंधाना की बादशाहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह 727 रेटिंग के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पांच स्थानों का झटका लगा है। वह 21वें स्थान पर खिसक गईं।

स्नेह राणा को मिला फायदा
गेंदबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर काबिज सोफी एक्लेस्टोन ने भारत के खिलाफ जारी इस सीरीज में चार विकेट लेकर अपना स्थान मजबूत कर लिया है। उनकी रेटिंग 747 से 776 हो गई। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: एश्ले गार्डनर (724) और मेगन स्कट (696) हैं। वहीं, दीप्ति चौथे पायदान पर बनी हुईं हैं। स्नेह राणा 12 स्थानों की छलांग लगाकर 21वें पायदान पर पहुंच गईं।