फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs SRH Sunrisers Hyderabad player T Natarajan tested positive for COVID-19 before Dehli capitals match

DC vs SRH IPL 2021: हैदराबाद के टी नटराजन कोरोना संक्रमित, विजय शंकर समेत छह और लोगों का पृथकवास में भेजा गया

Wed, 22 Sep 2021 03:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया है। जबकि, उनके संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
DC vs SRH Sunrisers Hyderabad player T Natarajan tested positive for COVID-19 before Dehli capitals match
टी नटराजन - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा। टीम के स्टार गेंदबाज टी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि, उनके संक्रमित होने का असर दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर नहीं पड़ा और यह मैच खेला जा रहा है। वहीं, नटराजन को पृथकवास में भेज दिया गया है। इसके अलावा  उनके संपर्क में जो लोगो आए हैं उन्हें भी एकांतवास में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन



इन लोगों को किया गया आइसोलेट

टी नटराजन के संपर्क में आए छह लोगों को मेडिकल टीम ने चिन्हित किया है जिनमें ऑलराउंडर विजय शंकर, विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियोथेरेपिस्ट), अंजना वन्नान (डायरेक्टर), तुषार खेड़कर (रसद प्रबंधक) और नेट गेंदबाज पेरियासामी गणेशन शामिल हैं। इन सभी लोगों को एकांतवास में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली-हैदराबाद के बीच आज मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विलियम्सन को टीम में नटराजन की कमी खलेगी। वह काफी किफायती गेंदबाज माने जाते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पहले सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह सात मैचों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई थी। फिलहाल, एसआरएच की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में कई खिलाड़ी पाए गए थे कोरोना संक्रमित 

मई में कई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के कोरोना संक्रमित आने के बाद आईपीएल 2021 को 29 मैचों के बाद स्थगित करना पड़ा था। बाद में बोर्ड ने बाकी बचे 31 मैचों को 19 सितंबर से कराने का फैसला लिया। पहल फेज के दौरान भारत में कोरोना की दूसरी लहर के भयावह परिणाम को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप को भी यूएई में कराने का फैसला लिया गया था। यह टूर्नामेंट आईपीएल के बाद यूएई और ओमान में होगा।

पहले फेज में अमित मिश्रा, ऋद्धिमान साहा, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, नीतीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, डेनियल सैम्स और अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके अलावा चन्नई के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी, चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन, मुंबई के टेलेंट सर्च अधिकारी किरण मोरे और कई स्टाफ संक्रमित पाए गए थे।



बीसीसीआई को हो सकता है नुकसान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अगर और कोरोना के मामले सामने आए तो आईपीएल को रद्द करना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान होगा। 

लीग रद्द होने पर सिर्फ बोर्ड को ही नहीं बल्कि ब्रॉडकास्टर स्टार, फ्रेंचाइजी और दूसरे स्टेक-होल्डर्स को भी भारी नुकसान हो सकता है। यह लीग एक यूनिक बिजनेस मॉडल पर काम करती है। रद्द होने की स्थिति में एक नियम (फोर्स मेजर) की मदद ली जाएगी। इसके मुताबिक, स्टार बोर्ड सिर्फ उतने ही रुपये देगा, जितने मैच हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed