फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: SRH का चौंकाने वाला फैसला, विलियमसन से कप्तानी छीन इस खिलाड़ी को थमाई टीम की कमान

Thu, 27 Feb 2020 01:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
David Warner Appointed as Sunrisers Hyderabad captain ahead of IPL 2020
srh

आईपीएल 2020 के सीजन शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है। हैदराबाद ने केन विलियमसन को कप्तानी से हटाकर नए खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13वें सीजन के लिए डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी है। विलियमसन ने पिछले दो सीजन में टीम की कप्तानी थी। 2018 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी।

David Warner Appointed as Sunrisers Hyderabad captain ahead of IPL 2020
डेविड वॉर्नर

वॉर्नर पर बॉल टैंपरिंग की घटना के बाद एक साल का बैन लगा था। इस प्रतिबंध के कारण ही वह 2018 के आईपीएल सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में ही केन विलियमसन को सनराइजर्स का कप्तान बनाया गया था। 2019 में वॉर्नर विलियमसन की कप्तानी में ही खेले थे। 

David Warner Appointed as Sunrisers Hyderabad captain ahead of IPL 2020
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media

कप्तान बनाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो संदेश जारी कर टीम मैनेजमेंट का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2020 के लिए कप्तानी मिलने पर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं इस बात के लिए बहुत आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर से टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner Appointed as Sunrisers Hyderabad captain ahead of IPL 2020
सनराइजर्स हैदराबाद

वॉर्नर ने इसके अलावा केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विलियमसन और भुवनेश्वर ने पिछले दो साल में टीम की कमान संभाली है उसके लिए मैं दोनों बहुत ही आभारी हूं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि आपने बेहतरीन काम किया, मैं चाहुंगा कि अब आप कप्तानी के दौरान मेरी भी मदद करें। मुझे आपके सहयोग की जरुरत पड़ेगी। मैं इस बार ट्रॉफी के जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करुंगा।

विज्ञापन
David Warner Appointed as Sunrisers Hyderabad captain ahead of IPL 2020
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed