Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Israel Scientists Find The First Ever jellyfish like parasite That Does not Need Oxygen to Survive
{"_id":"5e576c328ebc3ef40403d0c4","slug":"israel-scientists-find-the-first-ever-jellyfish-like-parasite-that-does-not-need-oxygen-to-survive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों को मिला एक ऐसा रहस्यमय जीव, जो बिना सांस लिए भी धरती पर है जिंदा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वैज्ञानिकों को मिला एक ऐसा रहस्यमय जीव, जो बिना सांस लिए भी धरती पर है जिंदा
ये तो हम सभी जानते हैं कि बिना सांस लिए यानी बिना ऑक्सीजन के इस धरती पर कोई भी जीव-जंतु या इंसान जिंदा नहीं रह सकता, लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों को एक ऐसा रहस्यमय जीव (परजीवी) मिला है, जो बिना सांस लिए भी धरती पर जिंदा है। यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसके अंदर ये अद्भुत खूबी है।
2 of 5
रहस्यमय जीव, जो बिना सांस लिए भी रह सकता है जिंदा
- फोटो : Stephen Douglas Atkinson
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलीफिश जैसे दिखने वाले इस बहुकोशिकीय जीव में माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है। दरअसल, माइटोकॉन्ड्रिल जीनोम किसी भी जीव के सांस लेने के लिए जरूरी होता है। यही वजह है कि इसे जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती। इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने इस अद्भुत और रहस्यमय जीव की खोज की है।
3 of 5
साल्मन फिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह जीव मछलियों से ऊर्जा प्राप्त करता है, लेकिन इस दौरान वो उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। खास बात ये है कि मछलियां भी इस जीव को नुकसान नहीं पहुंचातीं। ये परजीवी साल्मन फिश (एक प्रकार की मछली) में पाए जाते हैं और ये तब तक जिंदा रहते हैं, जब तक कि मछली जिंदा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रहस्यमय जीव, जो बिना सांस लिए भी रह सकता है जिंदा
- फोटो : Stephen Douglas Atkinson
इस जीव का वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है। शोध के प्रमुख डयाना याहलोमी ने बताया कि यह जीव इंसानों या दूसरे जीवों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है। हालांकि यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर इस तरह का जीव पृथ्वी पर विकसित कैसे हुआ, जो बिना ऑक्सीजन के भी जिंदा रह सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप
- फोटो : Social media
वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान इस जीव को फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप से देखा, जिसमें उन्हें माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा। इसके बाद यह समझ में आ गया कि यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसे जीने के लिए सांस लेना जरूरी नहीं है। हालांकि साल 2010 में भी इटली के शोधकर्ताओं को इसी तरह का एक जीव मिला था, जिसमें साफतौर पर माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा था। हालांकि उसकी ऊर्जा का स्रोत हाइड्रोजन सल्फाइड था, लेकिन नए मिले इस जीव को तो हाइड्रोजन सल्फाइड की भी जरूरत नहीं है। निश्चित ही यह शोध वैज्ञानिकों को विज्ञान की एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।