{"_id":"57f49dad4f1c1b9b0626fac9","slug":"daughter-critically-ill-mohammed-shami-bowled-exceptionally-well","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी थी ICU में भर्ती, भारत को टेस्ट जिता कर लौटा यह गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटी थी ICU में भर्ती, भारत को टेस्ट जिता कर लौटा यह गेंदबाज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता टेस्ट के दौरान मैच जब रोमांच पर था तो टीम इंडिया का एक क्रिकेटर ऐसा भी था जिसकी बेटी उस समय अस्पताल में ICU में भर्ती थी, फिर भी वह मैदान पर डटा रहा।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 178 रनों से करारी मात देकर न सिर्फ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन की रैंकिंग फिर से हासिल कर ली। भारत की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों जाता है, खासतौर पर तेज गेंदबाजों को जिन्होंने दोनों पारियों में 12 विकेट झटके।
मगर इस टेस्ट के दौरान जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेज रही थी, तब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बेटी आईसीयू में भर्ती थी। शमी ने चौथे दिन मिचेल सेंटनर और बीजे वॉटलिंग के विकेट लेकर एक छोटा सा ब्रेक लिया। इस दौरान मैदान में मौजूद 25,000 दर्शकों ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
तब मैदान में मौजूद दर्शकों को शायद ही यह मालूम रहा हो कि शमी पवेलियन की ओर क्यों लौट रहे हैं? दरअसल उनकी 14 महीने के बेटी आयरा मैच के आखिरी दो दिन आईसीयू में भर्ती थी। दिन के खेल खत्म होने के बाद शमी सीधा अस्पताल दौड़ते और सुबह होते ही मैदान पर फील्डिंग और बॉलिंग करने लौट आते।

दोनों पारियों में डाले सबसे ज्यादा ओवर
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
इस सब के बावजूद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 18 ओवर और दूसरी पारी में 18.1 ओवर गेंदबाजी की। दूसरे दिन के खेल के दौरान शमी की बेटी आयरा को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आयरा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल ले जाने पर उसे सीधा आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
टेस्ट मैच में जीतने के बाद शमी को सूचना मिली की उनकी बेटी का अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद शमी ने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाया। टीवी कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस बारे में जानकारी दी।
शमी ने कहा कि मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली और साथी खिलाड़ियों के वजह से वो इस परेशानी के बावजूद अच्छा खेल दिखा पाए। मैच के बाद भी कप्तान कोहली ने भी 6 विकेट चटकाने वाले शमी की जम कर तारीफ की।

Smile face pic.twitter.com/n8oVcri26L
— Mohammed Shami (@MdShami11) 15 September 2016