फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट की जिगरी से केएल राहुल का अफेयर! सफाई में बोले- मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर

Mon, 19 Aug 2019 03:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Cricketer KL Rahul gives explanations on dating alia bhatt best friend aksansha ranjan kapoor
केएल राहुल और आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अपने खेल से ज्यादा दूसरी वजहों से चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में राहुल, सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी को डेट करने को लेकर बी-टाउन में छाए हुए थे, बाद में ऐसी खबरें आने लगी थी जहां यह कहा जा रहा था कि क्रिकेटर आलिया भट्ट की जिगरी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर को डेट कर रहे हैं।

Cricketer KL Rahul gives explanations on dating alia bhatt best friend aksansha ranjan kapoor
केएल राहुल-आकांक्षा - फोटो : social media

अब केएल राहुल ने इस खबर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केएल राहुल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, मैं अखबार पढ़ता ही नहीं हूं, इसलिए नहीं जानता कि मेरे बारे में किसने क्या लिखा? मैं सीख चुका हूं कि निजी जिंदगी को कैसे निजी रखा जा सकता है। फिलहाल मेरा ध्यान क्रिकेट पर है।'

Cricketer KL Rahul gives explanations on dating alia bhatt best friend aksansha ranjan kapoor
केएल राहुल - फोटो : social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में आकांक्षा ने के.एल राहुल को 'गली बॉय एक्टर रणवीर सिंह से भी मिलवाया था। हालांकि बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में क्रिकेटर ने इन अफवाहों से किनारा कर लिया है। केएल से सवाल पूछा गया कि वो सिंगल है या नहीं? इस पर केएल राहुल ने जवाब दिया, 'मैं ये सब नहीं जानता। जब मुझे पता चल जाएगा तो मैं खुद कॉल करके बता दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer KL Rahul gives explanations on dating alia bhatt best friend aksansha ranjan kapoor
केएल राहुल-आकांक्षा - फोटो : instagram

कौन हैं आकांक्षा रंजन?

आकांक्षा रंजन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और आलिया भट्ट की दोस्त के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। उनके पिता शशि रंजन एक्टर और डायरेक्टर हैं। वो FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष हैं। आकांक्षा रंजन की बहन अनुष्का भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। खुद आकांक्षा रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल के साथ फोटो पोस्ट की हैं।

विज्ञापन
Cricketer KL Rahul gives explanations on dating alia bhatt best friend aksansha ranjan kapoor
केएल राहुल - फोटो : social media

वेस्टइंडीज में हैं केएल राहुल

मालूम हो कि केएल राहुल भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है।  22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में वे बतौर ओपनर खेलते दिखेंगे। उनके पास टेस्ट सीरीज में खुद को साबित करने का मौका होगा। वैसे केएल राहुल का प्रैक्टिस मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। राहुल वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 36 रन बनाकर आउट हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed