Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   New Zealand Team Announced for Test Series against Australia, O'Rourke returns; See full squad and schedule

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज: न्यूजीलैंड की टीम का एलान, इस स्टार तेज गेंदबाज की हुई वापसी, कौन हुआ बाहर?

Sat, 28 Nov 2026 10:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

सीरीज का पहला टेस्ट मैच नौ से 13 दिसंबर तक पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरे पर लाथम के पास एक अहम उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन
New Zealand Team Announced for Test Series against Australia, O'Rourke returns; See full squad and schedule
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के चार टेस्ट मैचों के दौरे के लिए विल ओ'रूर्के, मैट फिशर और माइकल रे की वापसी के साथ अपने तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत किया है। यह दौरा नौ दिसंबर से शुरू होगा। 16 सदस्यीय टीम की कमान टॉम लाथम के हाथों में सौंपी गई है।  
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। ओ'रूर्के, मैट फिशर और माइकल रे के अलावा, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन और नाथन स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट क्रिकेट के मुश्किल दौर से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की हालिया मल्टी-फॉर्मेट सीरीज से आराम दिए जाने के बाद ओ'रूर्के की वापसी हुई है। लाथम ने इस तेज गेंदबाज की मौजूदगी का स्वागत किया है और बताया कि वह अटैक में क्या अलग चीज लाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

New Zealand Team Announced for Test Series against Australia, O'Rourke returns; See full squad and schedule
ओ रुर्के - फोटो : ANI
लाथम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में कहा, 'विल ओ'रूर्के को पहले से ही एक हाई-क्वालिटी पेस अटैक में वापस लाना वाकई रोमांचक है। वह अपनी हाइट और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के पास गेंद को तेजी से पहुंचाने की क्षमता के साथ हमारे अटैक को एक अलग आयाम देते हैं और हमारे पास मौजूद कुछ अन्य स्किलसेट को पूरा करते हैं।'

27 साल के फिशर ने अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और भारत सीरीज के दौरान तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 22 की औसत से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 60 विकेट लिए हैं और 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

New Zealand Team Announced for Test Series against Australia, O'Rourke returns; See full squad and schedule
माइकल रे - फोटो : Twitter
छह फिट छह इंच के माइकल रे ने पिछली गर्मियों में वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टिकनर के लिए चोट की चिंता बनी हुई है, जो क्रमशः हाथ के फ्रैक्चर और हैमस्ट्रिंग की चोट से अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखे हुए हैं। फिटनेस हासिल करने के बाद यह जोड़ी टूरिंग ग्रुप में शामिल हो सकती है। जैक फॉल्क्स और बेन सियर्स हिप फ्लेक्सर और टखने की इंजरी से अभी उबर नहीं सके हैं और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

इस दौरे पर लाथम के पास एक अहम उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। न्यूजीलैंड के कप्तान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट में मैदान पर उतरने के साथ ही 100 टेस्ट खेलने वाले सातवें कीवी खिलाड़ी बनेंगे। हेड कोच रॉब वाल्टर ने लाथम की लीडरशिप और टीम में उनके योगदान की तारीफ की।
विज्ञापन

New Zealand Team Announced for Test Series against Australia, O'Rourke returns; See full squad and schedule
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI
वाल्टर ने कहा, 'टॉम लाथम एक शानदार लीडर हैं और 100 टेस्ट मैच एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने स्थायी कप्तान के तौर पर अपने समय में इस टीम को कुछ जबरदस्त कामयाबी दिलाई है, खासकर भारत और इंग्लैंड में। जब वह इस उपलब्धि को हासिल करेंगे, तो हम उसका जश्न जरूर मनाएंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह शुरू में हर टेस्ट और पूरी सीरीज पर पूरा ध्यान देंगे।'

सीरीज का पहला टेस्ट मैच नौ से 13 दिसंबर तक पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17-21 दिसंबर तक एडिलेड टेस्ट होगा। इसके बाद टीमें 26-30 दिसंबर तक दोनों टीमों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला चार से आठ जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ और विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed