फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में 21 अगस्त को Maruti XL6 होगी लॉन्च, जानें इंजन से लेकर वेरिएंट्स के बारे में

Mon, 19 Aug 2019 02:45 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 19 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki XL6 colour option, variant, price and engine details out
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala

ऑटो बाजार में इस हफ्ते चार बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं और एक्सपर्ट की माने तो इससे कार कंपनियों की बिक्री को रफ्तार मिल सकती है। आगामी नए लॉन्च होने वाले मॉडल्स में मारुति सुजुकी की नई एमपीवी XL6 को लेकर बाजार काफी गर्म है। नई XL6 को कंपनी अपने प्रीमियम आउटलेट Nexa के जरिये बेचेगी। इस गाड़ी की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं, ग्राहक सिर्फ 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं नई XL6 के इंजन और वेरिएंट्स के बारे में।

कलर्स और वेरिएंट्स

Maruti Suzuki XL6 colour option, variant, price and engine details out
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Social

सोर्स के अनुसार मारुति सुजुकी की नई एमपीवी XL6 को दो वेरिएंट में लांच किया जा सकता है जो क्रमशः Zeta और Alpha होंगे। इसके अलावा इसमें Premium Silver, Magma Gray, Auburn Red, Brave Khaki (New), Arctic White और Nexa Blue समेत 6 कलर का भी ऑप्शन मिलेगा।

इंजन डिटेल्स

Maruti Suzuki XL6 colour option, variant, price and engine details out
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Social

माना जा रहा है कि नई एमपीवी XL6 को सिर्फ एक ही इंजन में उतारा जायेगा। जोकि 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन होगा। खास बात यह है कि यह इंजन BS-6 मानकों के अनुरूप होगा और यह हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। नया इंजन 105 PS की पावर और 138 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। और यह मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस होगा। सोर्स के मुताबिक नई XL6 का मैन्युअल वर्जन 19.01 kmpl की माइलेज देगा जबकि इसका AMT वर्जन 17.99 kmpl की माइलेज देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

Maruti Suzuki XL6 colour option, variant, price and engine details out
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Social

मारुति की नई XL6 की संभावित कीमत मौजूदा Ertiga से थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है। नई XL6 की अनुमानित कीमत 9.5 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये तक जा सकती है। माना यह भी जा रहा है कि  नई XL6 मौजूदा Ertiga से ज्यादा प्रीमियम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed