फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricketer Eddie Stokoe found his wedding ring after 52 years by a dog

कुत्ते की जासूसी को सलाम, 52 साल बाद स्टेडियम में खोई क्रिकेटर की 'वेडिंग रिंग' को ढूंढ निकाला

Thu, 26 Jul 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
cricketer Eddie Stokoe found his wedding ring after 52 years by a dog
Eddie Stokoe and his wife

क्रिकेट के मैदान पर अब तक आपने सिर्फ रिकॉर्ड बनते और टूटते ही देखा या सुना होगा। लेकिन पहली बार मैदान पर एक ऐसा करिश्मा हुआ है, जिसका अंदाजा तक लगाना मुश्किल है। यह करिश्मा 73 से के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ऐडी स्टोकोए के साथ हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल ऐडी स्टोकोए के हाथ वो अंगूठी लगी है, जिसे उन्होंने 52 साल पहले खो दिया था। यह कोई आम अंगूठी नहीं बल्कि उनकी 'वेडिंग रिंग' है। इंग्लैंड के क्रिकेटर ऐडी स्टोकोए के मुताबिक आज से करीब 52 साल पहले क्रीज पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग खो दी थी।
विज्ञापन


यह घटना मार्च 1966 की है जब वह काउंटी डरहम में शॉट्ली ब्रिज क्रिकेट क्लब की तरफ से खेल रहे थे। यह अंगूठी शादी के वक्त उनकी पत्नी जीन ने पहनाई थी। दोनों बचपन से ही एक दूसरे को काफी प्यार करते थे। अंगूठी गुम हो जाने के बाद उन्होंने इसे ढूंढने के लिए ऐडी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन वो उनके दोबारा हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एक महिला उसी स्टेडियम के पास अपने कुत्ते के साथ घूम रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने कीचड़ में से इस अंगूठी को ढूंढ निकाला, जिसकी तलाश में ऐडी ने 50 साल से ज्यादा का वक्त गुजार दिया। ऐडी के लिए जान से भी ज्यादा कीमती इस अंगूठी को आप उनके दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed