फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Blackwell presents her jersey to Harmanpreet Kaur after semi-final

ऑस्ट्रेलिया की उप-कप्तान ने भारत से हारने के बाद हरमनप्रीत को दिया स्पेशल गिफ्ट

Sat, 22 Jul 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 22 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Blackwell presents her jersey to Harmanpreet Kaur after semi-final
हरमनप्रीत कौर - फोटो : sportskeeda

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मध्यक्रम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी की मदद से 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 2017 महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 36 रन से हराया था। हरमनप्रीत ने सिर्फ 115 गेंदों में 20 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 171 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन


कौर की पारी की मदद से भारत ने वर्षाबाधित मैच में तय किए 42 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम करते हुए कंगारू टीम को 245 रन पर समेटकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


भले ही कंगारू टीम सेमीफाइनल में भारत से मात खा बैठी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने खेल भावना का परिचय देते हुए हरमनप्रीत कौर को शानदार पारी खेलने के लिए गिफ्ट के रूप में अपनी जर्सी भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन





याद हो कि विमेंस बिग बैश लीग में एलेक्स ब्लैकवेल और हरमनप्रीत कौर एक ही टीम से खेलती हैं। दोनों ही सिडनी थंडर की तरफ से खेलती हैं। हरमनप्रीत कौर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एलेक्स के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उनका तहे दिल से शुक्रियादा किया। कौर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एलेक्स ब्लैकवेल ने मुझे जर्सी गिफ्ट की। विशेष धन्यवाद। थंडर बीबीएल।'

हरमनप्रीत के नाम अनोखी उपलब्धि दर्ज

Blackwell presents her jersey to Harmanpreet Kaur after semi-final
हरमनप्रीत कौर

स्मृति मंधाना से पहले हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर थी। कौर ने सिडनी थंडर की तरफ से पिछले वर्ष टूर्नामेंट में 12 पारियों में 296 रन बनाए थे। वो टूर्नामेंट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थी।

दाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड कि किआ सुपर लीग में सरे स्टार्स के साथ अनुबंध किया है। बता दें कि हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की टी20 कप्तान भी हैं।

बहरहाल, भारत ने महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है, जहां रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड के डर्बी में गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कौर को 115 गेंदों में 171 रन की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा बनाया गया कौर का स्कोर सर्वश्रेष्ठ है। कौर की बीबीएल की टीम साथी ब्लैकवेल ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 56 गेंदों में 90 रन की आकर्षक पारी खेली थी, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed