फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Birthday Special: Are you not bored yet Pujara? Nathan Lyon asks India's run-machine

B'Day Spcl: जब खुद गेंदबाज पुजारा से पूछ बैठे, आप बल्लेबाजी करते बोर नहीं हुए?

Fri, 25 Jan 2019 01:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 25 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Are you not bored yet Pujara? Nathan Lyon asks India's run-machine

मौजूदा दौर में टीम इंडिया के सबसे भरोसमंद बल्लेबाज माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का आज जन्मदिन है। राजकोट में 25 जनवरी 1988 को जन्में चेतेश्वर शुक्रवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक किस्सा...

विज्ञापन


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया ने सिडनी में चौथा टेस्ट खेला। वहां पहले दिन मैदान पर चेतेश्वर पुजारा का बोलबाला रहा। टीम ने महज 10 रन के स्कोर पर केएल राहुल के आउट होने के बाद वो  दूसरे ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। अंत तक वो मैदान पर नाबाद टिके रहे।
विज्ञापन


मैच के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने कुल 250 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन बनाए। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। हालांकि अगले दिन वे दोहरे शतक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


373 गेंदों की अपनी मैराथन पारी में 193 रन के मुकाम पर उनका अंत हुआ। चेतेश्वर पुजारा को संयम और एकाग्रता से बल्लेबाजी करता देख कंगारू गेंदबाज नाथन लियोन उन्हें यह तक कहने से नहीं चूके कि, ‘बल्लेबाजी करते-करते बोर नहीं हुए अबतक’।

अपने करियर के बेहद शानदार फॉर्म से गुजर रहे पुजारा ने इस मैच में करियर का 18वां शतक लगाया। मैच के दौरान ही वायरल हुए इस वीडियो में पुजारा को आउट कर पाने में नाकाम रहे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन उन्हें कहते दिखे कि आप इतनी देर से बल्लेबाजी करके थके नहीं हैं क्या?


नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े चेतेश्वर पुजारा इस वीडियो में लियोन के सवाल पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में ये भी बताया गया है कि ये मैच की लाइव कवरेज से जुड़ा नहीं है। हालांकि बाद में लियोन ने ही पुजारा का शिकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed