{"_id":"840db984-4ead-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bhubaneswar-impressive-debut-in-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के छोरे भुवनेश्वर का टी20 में शानदार आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूपी के छोरे भुवनेश्वर का टी20 में शानदार आगाज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 02:06 PM IST
विज्ञापन
2008-09 में सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्राफी में पहली बार शून्य पर आउट करने का कारनामा करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार आगाज किया है। भुवनेश्वर ने अपने पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट झटके। 134 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को भुवनेश्वर ने लगातार तीन झटके देकर बैकपुट पर धकेल दिया। हालांकि भारतीय टीम इस दबाव को बना पाने में कामयाब नहीं रही और मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
आईपीएल में मौजूदा समय में पुणे वारियर्स से खेलने वाले यूपी (कानपुर) के इस छोरे को टीम में ऑलराउंडर का तमगा हासिल है। रणजी में यूपी से खेलने वाले भुवनेश्वर को आरपी सिंह और प्रवीण कुमार से पहले गेंद सौंपी जाती है। नई गेंद से मुवमेंट के मामले में भुवनेश्वर को महारथ हासिल है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर को सचिन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर न कर पाने का मलाल है। जिस दिन इस क्रिकेटर को पाकिस्तान के खिलाफ वन डे सीरीज में टीम इंडिया में जगह दी गई, उसी दिन सचिन तेंदुलकर ने वन डे से संन्यास की घोषणा कर दी।
विज्ञापन