फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes set to miss trent bridge test against team india

टीम इंडिया के पास वापसी का बेहतरीन मौका, तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा यह स्टार खिलाड़ी

Mon, 13 Aug 2018 01:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
ben stokes set to miss trent bridge test against team india
टीम इंडिया

टीम इंडिया रविवार को लॉर्ड्स स्टेडियम पर इंग्लैंड के सामने चारों खाने चित हो गई। पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 159 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। बहरहाल, टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी करने का बेहतरीन मौका है क्योंकि इंग्लैंड का स्टार ऑलराउंडर तीसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकता है।

विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की, जो पिछले साल पब के बाहर मारपीट मामले में ट्रायल में व्यस्त हैं। स्टोक्स ने इसी ट्रायल के चलते दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह ट्रेंटब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। हालांकि, स्टोक्स के दूसरे टेस्ट में नहीं रहने का असर इंग्लैंड पर बिलकुल नहीं पड़ा और उसने टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की जगह लॉर्ड्स टेस्ट में क्रिस वोक्स को मौका दिया था, जिन्होंने दोनों हाथों से इसे लपकते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। वोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 4 विकेट झटके और नाबाद शतक (137* ) जमाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

ben stokes set to miss trent bridge test against team india
बेन स्टोक्स

याद हो कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिछले कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल ब्रिस्टल में पब के बाहर मारपीट करने में स्टोक्स शामिल थे, जिसकी वजह से वह कानूनी मुसीबतों से घिरे हुए हैं। सितंबर 2017 में पुलिस अधिकारियों ने स्टोक्स को हिरासत में लिया था। 

स्टोक्स की ट्रायल आगे भी जारी रहेगी, जिसके चलते ट्रेंटब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल है। वैसे, एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। वह बल्ले से तो कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने पहले टेस्ट में कुल 27 रन बनाए और 6 विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने यह मैच 31 रन से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed