फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes could have killed me says defendant ryan hale

नाइट क्लब मामला: 'बेन स्टोक्स को रोकना मुश्किल, वह मेरा खून कर देता'

Fri, 10 Aug 2018 10:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
ben stokes could have killed me says defendant ryan hale
ben stokes

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिछले कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल ब्रिस्टल में पब के बाहर मारपीट करने में स्टोक्स शामिल थे, जिसकी वजह से वह कानूनी मुसीबतों से घिरे हुए हैं। सितंबर 2017 में पुलिस अधिकारियों ने स्टोक्स को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


इस मामले की वजह से स्टोक्स को काफी समय इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कानूनी मंजूरी का इंतजार करने के बाद स्टोक्स को करीब चार महीने के बाद राष्ट्रीय टीम में दोबारा खेलने का मौका दिया। हाल ही में बार मारपीट मामले की ट्रायल के दौरान तीन में से एक आरोपी को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट ने बरी कर दिया। उसे दोषी नहीं माना गया। इस घटना के बारे में मीडिया ने बताया कि जो वीडियो सामने आया है उसमें तीन व्यक्ति- बेन स्टोक्स, रयान अली और रयान हेल दिख रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोग ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला समाप्त किया है। जज पीटर ब्लेयर ने ज्यूरी ने कहा है कि रयान हेल दोषी नहीं हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया, 'मैं आपको ध्यान दिलाना चाहता हूं कि अपने विश्लेषण के साक्ष्यों में आपको दोषी नहीं पाया।' वीडियो फुटेज में दिखा कि बेन स्टोक्स ने हेल को गिराया और फिर अली को बाहर किया। एक इंटरव्यू में हेल ने पुलिस से कहा कि स्टोक्स उस दिन मेरा खून कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल ने बताया, उस दिन क्या हुआ था

ben stokes could have killed me says defendant ryan hale
ben stokes

हेल ने कहा, 'मैं पिता हूं। वह (स्टोक्स) मेरा खून कर देता। मुझे नहीं पता कि वह क्यों नहीं रूका। वह मेरी जिंदगी खराब कर देता। यह देखना हैरानी भरी बात है कि कोई किसी को यूं ही पीट दे जबकि उसने कुछ गलत भी नहीं किया हो।' 

हेल ने साथ ही खुलासा किया कि उस दिन वह अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब के बाहर से जा रहे थे। दो गे भी उस क्लब में थे। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि दो में से एक गे ने अली की ग्रोइन पकड़ ली थी। हेल ने ध्यान दिया कि उन्होंने कोई उत्पात नहीं किया और इस पर खेल भावना दिखाई है।

हेल ने कहा, 'सबसे पहले उसने मेरे शरीर पर हाथ रखा। मैं पूर्व सोल्जर हूं, इसलिए मेरे लिए यह मजाकिया विवाद जैसा था। मुझे इस पर जरा भी गुस्सा नहीं आया। उसने मेरा शरीर दबाया तो मैंने भी उसे पकड़ा और कहा कि मेरे साथ घर चलोगे। जवाब में गे ने कहा चूकी मैं गे हूं इसका मतलब यह नहीं कि किसी के भी साथ जाऊंगा। मैं कहा कोई दिक्कत नहीं और आगे चलने लगा। ' वहीं स्टोक्स ने अपने बयान में कहा है कि वो इस मामले में इसलिए शामिल हुए क्योंकि हेल उन गे दोस्तों को भद्दी गालियां दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed