फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI rubbishes reports on CAC claiming money for coach

कोच चुनने के लिए सचिन-सौरव-लक्ष्मण ने की पैसों की मांग, BCCI ने किया खबर का खंडन

Sun, 11 Jun 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
BCCI rubbishes reports on CAC claiming money for coach
सीओए
बीसीसीआई ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) भारतीय टीम के मख्य कोच को चुनने के लिए उचित रूप से मेहनताना चाहती है। बोर्ड ने इन रिपोर्ट्स को ‘आधारहीन’ और ‘दुर्भावनापूर्ण’ करार दिया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सीएसी (जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं) चाहती है कि उन्हें राष्ट्रीय कोच को चुनने के लिए भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने बयान जारी कर कहा, ‘बीसीसीआई स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है। अखबार में आ रहीं इस तरह की खबरें पूरी तरह से आधारहीन हैं। इनमें तथ्यों की कमी है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, तीन पूर्व क्रिकेटरों ने जौहरी को सूचित किया है कि वे ‘अपनी सेवाएं मानद स्वरूप नहीं देना चाहते।’
विज्ञापन


कोच चुनने के लिए सचिन, सौरव और लक्ष्मण ने BCCI के सामने रखी ये मांग!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed