{"_id":"57dd04084f1c1bf504d4929f","slug":"bcci-invites-mohammad-azharuddin-for-india-s-500th-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के ‘500वें टेस्ट मैच’ के खास मेहमान होंगे अजहरूद्दीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के ‘500वें टेस्ट मैच’ के खास मेहमान होंगे अजहरूद्दीन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उस मैच में खास मेहमान होंगे कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन। भारत टेस्ट क्रिकेट के लिए 500 टेस्ट मैच खेलने वाला चौथा देश बनने जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खास तैयारी कर रहा है। और इस खास अवसर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों को भी आमंत्रित किया है। हालांकि इस कार्यक्रम की रोचक बात यह है कि बोर्ड के मेहमानों की लिस्ट में अजहर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 22 सितंबर से कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले देश के ‘500वें टेस्ट मैच’ के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन को भी आमंत्रित किया है। वहीं अजहर ने बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बोर्ड ने अजहर को छोड़ सभी पूर्व कप्तानों को इस मौके पर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
इस बारे में जब बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह भी पूर्व कप्तान हैं।" ग्रीन पार्क में खेले जाने वाले इस मैच में पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, दिलीप वेंगसरकर और के श्रीकांत ने बीसीसीआई का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। और वे इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित रहेंगे। यूपीसीए के सचिव ने शुक्रवार को बताया, "सचिन , वेंगसरकर, श्रीकांत और अजहर ने सम्मान समारोह में आने की पुष्टि कर दी है।"
भारत के शुरुआती 4 टेस्ट स्टेडियम में एक है कानपुर
ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच का नजारा (फाइल फोटो)
हालांकि इस सम्मान समारोह में पूर्व कप्तान अजित वाडेकर ने शामिल होने पर अपनी असमर्थता जताई है। वाडेकर ने बोर्ड को सूचित किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है और कार्यक्रम में भाग लेने में असमर्थ है।
राजीव शुक्ला ने कहा था कि बीसीसीआई चाहता है कि इस टेस्ट मैच के दौरान सभी पूर्व कप्तानों को सम्मानित किया जाएगा। ग्रीन पार्क भारत के उन 4 शुरुआती स्टेडियम में है जहां टेस्ट मैच खेला गया। कानपुर से पहले चेपक (चेन्नई), वानखेडे (मुंबई) और ईडन गार्डंस (कोलकाता) में टेस्ट मैच खेला गया था।
राजीव शुक्ला ने कहा था कि बीसीसीआई चाहता है कि इस टेस्ट मैच के दौरान सभी पूर्व कप्तानों को सम्मानित किया जाएगा। ग्रीन पार्क भारत के उन 4 शुरुआती स्टेडियम में है जहां टेस्ट मैच खेला गया। कानपुर से पहले चेपक (चेन्नई), वानखेडे (मुंबई) और ईडन गार्डंस (कोलकाता) में टेस्ट मैच खेला गया था।