{"_id":"5bd3745bbdec22694123caaf","slug":"bcci-internal-complaints-committee-head-resigns-after-coa-appoints-panel-to-investigate-johri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: राहुल जौहरी केस, बीसीसीआई के महिला शिकायत प्रकोष्ठ की प्रमुख ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#MeToo: राहुल जौहरी केस, बीसीसीआई के महिला शिकायत प्रकोष्ठ की प्रमुख ने दिया इस्तीफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख कटरीना कृपलानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने महज छह महीने पहले इस शिकायत समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
अधिवक्ता कृपलानी के इस्तीफे से महज एक दिन पहले ही कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र समिति के गठन की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया, 'हां, कटरीना ने आतंरिक शिकायत समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन
बता दें कि जौहरी के खिलाफ सोशल मीडिया में आरोप लगने के बाद समिति गठित की गई थी।