फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batter Abhishek Sharma becomes the second Indian to score fastest fifty in T20I leaving behind KL Rahul

IND vs ENG: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने अभिषेक, केएल राहुल को पीछे छोड़ा

Sun, 02 Feb 2025 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

अभिषेक ने तेजी से खेलना जारी रखा और 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह तीसरा और इस सीरीज का दूसरा पचासा है। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर ऐसा किया था। 

विज्ञापन
Batter Abhishek Sharma becomes the second Indian to score fastest fifty in T20I leaving behind KL Rahul
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और महज 17 गेंदों पर पचासा जड़ दिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। अभिषेक ने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2021 में स्कॉटलैंड में 18 गेंदों पर पचासा जड़ा था।
विज्ञापन

अभिषेक की धुआंधार पारी
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर दमदार शुरुआत की। सैमसन हालांकि, 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अभिषेक ने धुआंधार पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। अभिषेक ने तेजी से खेलना जारी रखा और 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह तीसरा और इस सीरीज का दूसरा पचासा है। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक ने पावरप्ले में 58 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने इस मामले में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में 53 रन बनाए थे।
विज्ञापन

भारत का पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर
अभिषेक की दमदार पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पहले छह ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाए जो उसका टी20 में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है। टीम ने इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट पर 82 रन बनाए थे जो उसका इस दौरान सर्वाधिक स्कोर था, लेकिन अभिषेक की धुआंधार पारी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed