{"_id":"5add69494f1c1b390a8b616f","slug":"bangladeshi-female-cricketer-arrested-for-drugs-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ी बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर, 14000 ड्रग्स की गोलियों के साथ हुई गिरफ्तार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ी बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर, 14000 ड्रग्स की गोलियों के साथ हुई गिरफ्तार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Naznin Khan drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की एक क्रिकेटर को पुलिस ने ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिराफ्तार किया है। महिला क्रिकेटर के पास से पुलिस ने 14000 मेथांफेटामाइन टैबलेट बरामद की हैं। यह नशीली दवा होती है, जिसे ड्रग्स के तौर पर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बांग्लादेश की इस महिला क्रिकेटर का नाम नजनीन खान मुक्ता बताया जा रहा है, जो ढाका प्रीमियर लीग में अंसर टीम के लिए खेलती हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक नजरी खान मैच खेलकर वापस लौट रही थीं कि तभी चिटगांव में पुलिस ने उनकी बस रोककर तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस छानबीन में पुलिस को 14000 ड्रग्स की गोलियां उनके बैग से मिलीं। स्थानीय पुलिस चीफ प्रनब चौधरी ने बताया कि सर्च के दौरान हमने नजरी के पास 14000 याबा गोलियां बरामद की जो कि एक पैकेट में रखी हुई थी।
विज्ञापन
यह मामला सामने आने के बाद महिला क्रिकेटर के खिलाफ ड्रग तस्करी का मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे में उन्हें अधिकतम उम्र कैद की सजा भी हो सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस जगह पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली, वो कॉक्स बाजार है जो कि म्यांमार की सीमा के पास है। बता दें कि यहां से लाखों ड्रग्स की गोलियां बनाई जाती है जिसे बांग्लादेश भेजा जाता है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार में 700000 रोहिंग्या के पलायन के बाद बांग्लादेश में तस्करी काफी बढ़ गई है। अपराधियों का गैंग रोहिंग्या शरणार्थियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी नाव में इसे भेज रहे हैं। पिछले महीने शुरू हुई इस छानबीन में अब तक 90 लाख ड्रग्स की गोलियां बरामद की जा चुकी हैं। लगातार ड्रग्स की तस्करी बढ़ने के बाद ढाका तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है।