फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबर आजम के वकील का गंभीर आरोप, कहा- हमीजा ने क्रिकेटर के साथ किया ब्लैकमेल

Wed, 23 Dec 2020 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Babar Azam legal counsel accuses woman of blackmailing his client 
बाबर आजम - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के वकील ने लाहौर की हमीजा मुख्तार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकीन ने कहा है कि उसने (हमीजा) यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप वापस लेने के लिए इस शीर्ष क्रिकेटर को ब्लैकमेल किया और एक करोड़ रुपये की मांग की।


 

Babar Azam legal counsel accuses woman of blackmailing his client 
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

बुधवार को लाहौर में सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि हमीजा ने सुनवाई को लंबा खींचने के लिए देरी करने की रणनीति अपनाई है, जिससे कि वह बाबर को ब्लैकमेल कर सके। बाबर अभी राष्ट्रीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में है।

Babar Azam legal counsel accuses woman of blackmailing his client 
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

अदालत में दायर याचिका में हमीजा ने अरोप लगाए हैं कि बाबर उसके साथ रिश्ते में था और शादी का वादा करके उसने उसका यौन उत्पीड़न और उसके पैसे का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के कप्तान के वकील ने हालांकि कहा कि लड़की ने मामला वापस लेने के लिए पहले एक करोड़ रुपये की मांग की और इसके बाद 20 लाख रुपये मांगने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam legal counsel accuses woman of blackmailing his client 
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

वकील ने हालांकि कहा कि उनका मुवक्किल एक पैसा भी नहीं देगा क्योंकि उसके खिलाफ सभी आरोप आधारहीन हैं। वकील ने अदालत से कहा, 'वह मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है क्योंकि उसे पता है कि वह जानी मानी हस्ती है।'

विज्ञापन
Babar Azam legal counsel accuses woman of blackmailing his client 
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने साथ ही सत्र अदालत के न्यायाधीश से आग्रह किया कि वह हमीजा के वकील को बुलाएं और इस मामले में जिरह पूरी करने का निर्देश दें। अदालत ने बाद में सुनवाई स्थगित कर दी और हमीजा के वकील को पेश होने और जिरह पूरी करने के निर्देश जारी किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed