फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्सिंग डे टेस्ट में यह युवा बल्लेबाज कर सकता है डेब्यू, BCCI ने वीडियो जारी कर दिया संकेत

Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shubman Gill can debut in Boxing Day Test against australia BCCI released video of practice session
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम दूसरे टेस्ट की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटी हुई है। 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम ने बुधवार से अभ्यास शुरू कर दिया। वहीं पहले मैच में बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में कई बदलाव के संकेत भी हैं जो अभ्यास सत्र के दौरान में दिखे। 

Shubman Gill can debut in Boxing Day Test against australia BCCI released video of practice session
शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम के बाकी खिलाड़ियों ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शनिवार से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी। उधर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी नेट्स पर अभ्यास करते नजर आए जिसके बाद उनके टेस्ट डेब्यू करने की संभावना बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में 43 और 65 रन बनाने के बावजूद गिल को पहले मैच में मौका नहीं मिला था। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ अभ्यास किया जिससे संकेत मिला है कि दोनों दूसरे टेस्ट में पारी का आगाज कर सकते हैं। पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में पारी की शुरूआत करने वाले गिल को खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ पर तरजीह दी जा सकती है। 



 
Shubman Gill can debut in Boxing Day Test against australia BCCI released video of practice session
केएल राहुल

गिल के अलावा केएल राहुल ने भी नेट्स पर लंबा समय बिताया। सिर में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे हरफनमौला रविंद्र जडेजा भी नेट्स पर उतरे। उन्होंने एक घंटे अभ्यास किया और सौराष्ट्र के अपने साथी चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी की। इसके बाद वह फिर दूसरे सत्र में लौटे। 

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम मेलबर्न में हैं और लाल गेंद से टेस्ट शुरू होने वाला है। यह मिलकर तैयारी का समय है हैशटैग टीम इंडिया।’



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill can debut in Boxing Day Test against australia BCCI released video of practice session
पृथ्वी शॉ- रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

उधर अभ्यास सत्र की शुरूआत में मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों से बात की। शास्त्री ने ऋषभ पंत से भी बात की जो रिद्धिमान साहा से पहले बल्लेबाजी अभ्यास के लिए आए। अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाने वाले पंत को दूसरे टेस्ट में साहा की जगह उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
Shubman Gill can debut in Boxing Day Test against australia BCCI released video of practice session
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI

वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कलाई के फ्रेक्चर के कारण बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी ने शार्दुल ठाकुर के साथ रहाणे को गेंदबाजी की। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शॉ के साथ बातचीत की जिन पर एडीलेड में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखने का जबर्दस्त दबाव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed