फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Irfan Pathan Mocks Pakistan With 'Sunday' Post After India's Dominant Women's Asia Cup Win

'आज रविवार है क्या?': भारत के खिलाफ करारी हार के बाद इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, जानें क्या बोले

Sun, 06 Sep 2026 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Sep 2026 09:24 AM IST
सार

भारत ने महिला एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर ग्रुप चरण में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की टीम महज 55 रन पर ढेर हो गई। भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने 'रविवार' पोस्ट के जरिए पाकिस्तान पर मजेदार तंज कसा। यह पोस्ट उनके 2025 एशिया कप वाले बयान की याद दिलाता है।

विज्ञापन
Irfan Pathan Mocks Pakistan With 'Sunday' Post After India's Dominant Women's Asia Cup Win
इरफान पठान - फोटो : Instagram

विस्तार

महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ गया। भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। भारत ने इसके बाद बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने महज 8.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 रन और दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन

इरफान पठान ने 'संडे' से कसा तंज
भारत की इस बड़ी जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान पर मजेदार अंदाज में तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'आज रविवार है क्या?' पठान का यह पोस्ट 2025 पुरुष एशिया कप के दौरान उनके वायरल बयान की याद दिलाता है। उस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें लगातार तीन रविवार को आमने-सामने आई थीं। भारत की एक जीत के बाद पठान ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए लिखा था, 'संडे कैसा रहा, पड़ोसियों?' महिला टीम की इस जीत के बाद उनका नया 'संडे' पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने गेंदबाजों की तारीफ की
जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था और मैं पूरी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हम लगातार आक्रामक और बेहतरीन क्रिकेट खेलने की बात करते हैं और आज टीम ने वैसा ही प्रदर्शन किया।' उन्होंने गेंदबाजी को लेकर कहा, 'सभी गेंदबाज शानदार थे। वे अपनी योजनाओं पर टिके रहे, उसी के अनुसार गेंदबाजी की और पिच को अच्छी तरह पढ़ा। पिच को समझना और फिर अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना सबसे महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

भारत का परफेक्ट ग्रुप स्टेज
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीत लिए और छह अंकों के साथ अभियान खत्म किया। भारत ने इससे पहले थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग को भी हराया था। वहीं पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। उसे अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को हराना होगा। यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो का होगा, क्योंकि हार की स्थिति में टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed