फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की तरह 'विराट' बनना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
babar azam I want to get where Virat kohli is today
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा है कि वह वहां पहुंचना चाहते हैं जहां आज भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। 


 

babar azam I want to get where Virat kohli is today
babar azam

खुद को कोहली का फैन बताने वाले 24 साल के इस बल्लेबाज ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उसकी चाहत टेस्ट और वन-डे रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज की बराबरी करना है। आजम ने कहा, देखिए कोहली पहले ही बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। वह अपने देश में एक महान खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो अभी उनसे मेरी कोई तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन मैं भी वहां पहुंचना चाहता जहां वह आज हैं।
 

babar azam I want to get where Virat kohli is today
babar azam

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा, मीडिया और लोगों ने मेरी और कोहली की काफी तुलना की है लेकिन मुझे इस बात का अहसास है कि विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल होने के लिए टेस्ट मैचों में काफी रन बनाने होंगे। इसलिए हाल के दिनों में मैंने टेस्ट क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
babar azam I want to get where Virat kohli is today
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई मेरी तुलना कोहली या स्टीव स्मिथ से करता है तो मैं दबाव में नहीं आता हूं। मैं अब अपनी बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देता हूं और घंटों तक मैं अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं। मैं अपनी गलतियों की पहचान कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि उन्हें दोहराया ना जाए। उन्होंने कहा, जब मैं ब्रिसबेन में पहली पारी में खराब शॉट खेलकर सस्ते में आउट हो गया, तो मैं खुद से बहुत नाराज हुआ था क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि किसी भी शीर्ष बल्लेबाज को इस तरह से आउट नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
babar azam I want to get where Virat kohli is today
बाबर आजम - फोटो : ESPN

बाबर आजम ने कहा, मैं टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना चाहता हूं। आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने होते हैं जैसे की सभी शीर्ष खिलाड़ी करते हैं। मैंने टेस्ट क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने को लक्ष्य बनाया है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेली थी। बाबर की यह पिछले तीन टेस्ट में दूसरी शतकीय पारी थी। वहीं, बाबर ने आस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में एक शतक और एक 97 रन की पारी खेली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed