फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं अगले सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे, पढ़ें खास बातें और उपलब्धियां

Mon, 16 Dec 2019 11:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Dec 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane profile, next Indian Army Chief, who is Manoj Naravane 
लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवाणे - फोटो : फाइल फोटो

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे। 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद सेना की कमान लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे के पास होगी। आइए आपको बताते हैं कौन है भारतीय सेना के अगले प्रमुख, एक नजर डालते हैं उनके अब तक के करियर पर...

Lieutenant General Manoj Mukund Naravane profile, next Indian Army Chief, who is Manoj Naravane 
  • नरवाणे ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे के जनाना प्रबोधिनी प्रशाला से पूरी की।
  • नरवाणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
  • उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई से रक्षा अध्ययन में मास्टर डिग्री और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से रक्षा और प्रबंधन में एमफिल की डिग्री हासिल की है।

 

Lieutenant General Manoj Mukund Naravane profile, next Indian Army Chief, who is Manoj Naravane 
  • नरवाणे ने 1 दिसंबर 2017 से 30 सितंबर 2018 तक जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड के रूप में कार्य किया।
  • उनके पास कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशंस का काफी अनुभव है।
  • उन्होंने जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane profile, next Indian Army Chief, who is Manoj Naravane 
  • नरवाणे  श्रीलंका में शांति मिशन दल का भी हिस्सा रह चुके हैं 
  • वह म्यामांर में भारतीय दूतावास में तीन साल तक भारत के रक्षा अताशे रहे हैं।
  • नरवाणे साल 2017 में गणतंत्र दिवस परेड के कमांडर भी थे।

 

विज्ञापन
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane profile, next Indian Army Chief, who is Manoj Naravane 
  • उन्हें जून, 1980 में सिख लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट की सातवीं बटालियन में कमीशन मिला था।
  • सेना की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक उनके पास सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम करने लंबा अनुभव है।
  • उन्हें जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन की कमान प्रभावी तरीके से संभालने को लेकर सेना पदक मिल चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed