फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian off Spinner Nathan Lyon gets married to Emma Maccarthy

Nathan Lyon Marriage: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने एमा मैककार्टी के साथ की शादी, फोटो शेयर कर कही यह बात

Mon, 25 Jul 2022 11:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 11:14 AM IST
सार

नाथन लियोन ने एमा मैककार्टी के साथ शादी करने के बाद तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके बाद पीटर सिडल, जोश इंग्लिश और सीन एबॉट जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। 
 

विज्ञापन
Australian off Spinner Nathan Lyon gets married to Emma Maccarthy
शादी के बाद नाथन लियोन और एमा मैककार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एमा मैककार्टी के साथ शादी की है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके बाद सीन एबॉट, मैथ्यू रेनशॉ, पीटर सिडल और जोश इंग्लिश जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। नाथन लियोन आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। 
विज्ञापन


नाथन लियोन ने एमा मैककार्टी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, मिस्टर और मिसेज। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें वो पहाड़ों में जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं। लियोन के साथ उनकी पत्नी एमा सफेद गाउन में दिख रही हैं, जबकि लियोन काले शूट में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ किया कमाल
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाथन लियोन ने कुल 11 विकेट लिए थे, जिसमें एक मैच में पांच विकेट भी शामिल थे। पहले मैच में उन्होंने कुल नौ विकेट चटकाए थे। अपने करियर में लियोन ने 110 टेस्ट खेलकर 438 विकेट लिए हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए थे। खास बात यह थी कि उन्होंने यह उपलब्धि एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान हासिल की थी। इस वजह से यह उनके लिए और भी खास थी। 

टेस्ट क्रिकेट में लियोन 20 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, वनडे और टी20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 वनडे मैचों में लियोन ने 29 विकेट लिए हैं और उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 44 रन देकर चार विकेट रहा है। वहीं, दो टी20 मैचों में उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच अक्तूबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed