{"_id":"5ba0d863867a557ea94a5b6a","slug":"australian-cricketer-d-arcy-short-bitten-by-his-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के इस धुरंधर को पालतू कुत्ते ने काटा, खेल-खेल में हुए टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के इस धुरंधर को पालतू कुत्ते ने काटा, खेल-खेल में हुए टीम से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई धुआंधार बल्लेबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी डार्सी शॉर्ट के साथ अजीबो-गरीब हादसा हुआ। खेल-खेल में ऐसा खेल हुआ कि डार्सी अगले मैच से ही बाहर हो गए। मंगलवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना था। मगर पर्थ में अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलने के दौरान डार्सी अपने बाएं हाथ को चोटिल कर बैठे।
विज्ञापन
फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आगाज करने वाले डार्सी शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया की ओर से अबतक 10 टी-20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैच खेल चुके हैं।
वाका स्पोर्ट्स साइंस मेडिसिन मैनेजर निक जोन्स ने एक बयान में बताया कि 2 हफ्ते पहले अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए वे अपना बायां हाथ चोटिल कर बैठे। इस दौरान उन्हें टांके भी लगाने पड़े। जल्द ही वे मैदान पर दोबारा प्रैक्टिस करते नजर आएंगे।
विज्ञापन