फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian batsman make over hundred runs partnership for 3rd 4th and 5th wicket

24 साल बाद कंगारुओं ने किया यह कारनामा, किसी को नहीं थी उम्मीद

Sat, 06 Jan 2018 07:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
australian batsman make over hundred runs partnership for 3rd 4th and 5th wicket
ऑस्ट्रेलियन टीम - फोटो : File
एशेज सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टेस्ट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन कंगारू टीम ने वो कमाल कर दिखाया, जो उसने 24 साल पहले किया था। 
विज्ञापन


इस मैच में कंगारू टीम की ओर से तीसरे, चौथे और पांचवें विकेट के लिए 100 या फिर इससे अधिक रन की साझेदारी की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा 1993 में लीड्स में खेले गए टेस्ट मैच में किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि सिडनी टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा और कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच 188 रन की साझेझारी हुई। इसके बाद चौथे विकेट के लिए ख्वाजा और शॉन मार्श ने 101 रन की साझेदारी की और पांचवें विकेट के लिए शॉन मार्श और मिचेल मार्श के बीच 104 रन की नाबाद साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः टेस्ट में बेस्ट बने कंगारू कप्तान, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा (171 रन)  की शानदार शतकीय पारी की बदौलत सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 479 रन बना लिए हैं साथ ही 133 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श (98*) और मिचेल मार्श (63*) नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं और चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की इस बढ़त को और आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed