साल 2018 भारतीय टीम के लिए मिला-जुला रहा। घरेलू सीरीज में जहां टीम इंडिया ने अपने झंडे गाड़े तो विदेशी दौरों में निराशा हाथ लगी। अब बुधवार यानी 21 नवंबर से भारत साल के अपने आखिरी दौरे की शुरुआत करने जा रहा है।
21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। जिसे अपने नाम कर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना चाहेगी। ऐसे में जब ब्रिसबेन टी-20 से पहले 24 घंटे से भी कम का समय शेष हैं तब ब्रिसबेन टी-20 से पहले हम आपके सामने दोनों देशों के कुछ ऐसे दिलचस्प रिकॉर्ड्स ला रहे हैं, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे...
3 of 13
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक इतिहास में 15 टी-20 मुकाबले खेले गए। इन सभी मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने अपना जलवा बिखेरा। मगर यह पहला मौका होगा जब धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टी-20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए छह में से पिछले चार टी-20 मुकाबलों को भारतीय टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी। हालांकि शुरुआती दो मैच टीम इंडिया बेहद शर्मनाक ढंग से हारी थी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछली 5 टी-20 पारियों में उनके बल्ले से महज 12 रन ही निकल पाए। वही 2018 के शुरुआती नौ मुकाबलों में फिंच रिकॉर्ड 172 रन की पारी के साथ 475 रन बनाने में कामयाब रहे थे।