फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia announced 14 member odi squad against team india

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, लंबे समय बाद हुई इनकी वापसी

Fri, 04 Jan 2019 03:21 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 04 Jan 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
australia announced 14 member odi squad against team india
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान कर दिया है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से होगी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पेस बैटरी जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को आराम दिया है। इसके अलावा ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, डार्सी शॉर्ट, बेन मैक्डरमट, नाथन कोल्टर नाइल और एश्टन आगर को टीम में जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली ऑस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान आरोन फिंच, एलेक्स कैरे, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल, नाथन लियोन और उस्मान ख्वाजा की लंबे समय के बाद वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता पैनल के चेयरमैन ट्रेवर होंस ने अपने बयान में कहा, 'ट्रेविस हेड, डार्सी शॉर्ट और क्रिस लिन दुर्भाग्यशाली रहे, जो जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए। तीनों के पास अपनी जगह स्थापित करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। हमने बड़े स्कोर बनाने या उसका पीछा करने को ध्यान में रखते हुए उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब और मिच मार्श को टीम में शामिल किया है।'

टीम में सबसे हैरानीभरी वापसी पीटर सिडल ही रही। सिडल ने अपना आखिरी वन-डे नवंबर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अगर टीम इंडिया के खिलाफ पहले वन-डे में उन्हें मौका मिलता है तो वह 8 साल 67 दिन के बाद मुकाबला खेलेंगे। 

इसके साथ ही सिडल सबसे लंबे समय के बाद वन-डे खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड टिम जोएहरर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 6 साल 282 दिन के बाद मैच खेला था। 

ऑस्ट्रेलिया की वन-डे टीम इस प्रकार है:

आरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, पीटर सिडल, बिली स्टानलेक, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा।


टीम इंडिया का वन-डे स्क्वाड इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और मोहम्मद शमी।

वन-डे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है:

12 जनवरी, सिडनी, पहला वन-डे (डे/नाइट)

15 जनवरी, एडिलेड ओवल, दूसरा वन-डे (डे/नाइट)

18 जनवरी, मेलबर्न, तीसरा वन-डे (डे/नाइट)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed