फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI: Steve Smith opened innings 1st time in Test, Shamar Joseph Made record on the first ball of career

AUS vs WI: टेस्ट में पहली बार ओपनिंग उतरे स्टीव स्मिथ, लेकिन इस गेंदबाज ने करियर की पहली गेंद पर भेजा पवेलियन

Wed, 17 Jan 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मुकाबला खेल रहे कैरिबियाई तेज गेंदबाज शामार जोसेफ ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर स्मिथ को जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच कराया।

विज्ञापन
AUS vs WI: Steve Smith opened innings 1st time in Test, Shamar Joseph Made record on the first ball of career
शामार ने स्टीव स्मिथ को आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 59 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन नाबाद हैं। इस टेस्ट में दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली तो स्टीव स्मिथ टेस्ट करियर में पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे। वहीं, वेस्टइंडीज के एक तेज गेंदबाज अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह विकेट किसी और का नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ का ही रहा।
विज्ञापन

शामार जोसेफ ने बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान स्मिथ और उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत करने उतरे। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद से स्मिथ को यह दायित्व दिया गया है। उन्होंने ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मुकाबला खेल रहे कैरिबियाई तेज गेंदबाज शामार जोसेफ ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और करियर की पहली ही गेंद पर स्मिथ को जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच कराया।

स्मिथ ने 26 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन की पारी खेली। जोसेफ करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 23वें गेंदबाज हैं। वहीं, टाइरेल जॉनसन के बाद शामार टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे गेंदबाज हैं। शामार ने 85 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। स्मिथ के बाद जोसेफ ने मार्नस लाबुशेन को गुडाकेश मोती के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। उस्मान ख्वाजा 54 गेंद में 30 रन और कैमरन ग्रीन छह रन बनाकर नाबाद हैं। 


टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज बैट्समैन मैच स्थल सीजन
टीपी होरन डब्ल्यूडब्ल्यू रीड ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड सिडनी 1882-83
ए कोनिंघम एसी मैकलारेन ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड मेलबर्न 1894-95
डब्ल्यूएम ब्रैडली एफ लेवर इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया मैनचेस्टर 1899
ईजी आर्नोल्ड वीटी ट्रम्पर इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1903-04
एईई वोग्लर ईजी हेज दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड जोहानिसबर्ग 1905-06
जेएन क्रॉफर्ड एईई वोग्लर इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 1905-06
जीजी मैकॉले जीएल हर्न इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 1922-23
एमडब्ल्यू टेट एमजे सस्किंड इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका बर्मिंघम 1924
एम हेन्डरसन ईडब्ल्यू डॉसन न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 1929-30
एचडी स्मिथ ई पेंटर न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 1932-33
टीएफ जॉनसन डब्ल्यूडब्ल्यू कीटन वेस्ट इंडीज vs इंग्लैंड द ओवल 1939
कीथ मिलर वॉल्टर हैडली ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड वेलिंगटन 1945-46
आर होवर्थ डीवी डायर इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका द ओवल 1947
इंतिखाब आलम सीसी मैकडॉनाल्ड पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया कराची 1959-60
आरके इलिंगवर्थ पीवी सिमंस इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज नॉटिंघम 1991
एनएम कुलकर्णी मर्वन अटापट्टु भारत vs श्रीलंका कोलंबो 1997
एमकेजीसीपी लक्षित मोहम्मद अशरफुल श्रीलंका vs बांग्लादेश कोलंबो 2002
एनएम ल्योन कुमार संगकारा ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका गॉल 2011
एस एरंगा शेन वॉटसन श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया कोलंबो 2011
डीएल पीएडट एमए वर्मेलेन दक्षिण अफ्रीका vs ज़िम्बाब्वे हरारे 2014
जीसी विलजोएन एलिस्टेयर कुक दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड जोहानेसबर्ग 2015-16
निजात मसूद जाकिर हसन बांग्लादेश vs अफ़ग़ानिस्तान मिरपुर 2023
शामार जोसेफ स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया vs वेस्ट इंडीज एडिलेड 2024

वेस्टइंडीज की पहली पारी
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 188 रन पर सिमट गई थी। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 13 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल छह रन, एलिक एथनाजे 13 रन, केवम हॉज 12 रन, जस्टिन ग्रीव्स पांच रन, जोशुआ डा सिल्वा छह रन, अल्जारी जोसेफ 14 रन, गुडाकेश मोती एक रन और शामार जोसेफ 36 रन बनाकर आउट हुए थे। कर्क मैकेंजी ने 50 रन की पारी खेली। वहीं, केमार रोच 17 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed