फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs SCO : ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया, ट्रेविस हेड- मार्कस स्टोइनिस की साझेदारी रंग लाई

Sun, 16 Jun 2024 10:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Jun 2024 10:03 AM IST
खास बातें

Australia vs Scotland T20 World Cup 2024 HIGHLIGHTS : आज टी20 विश्व कप 2024 का 35वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
AUS vs SCO T20 Live Score: ICC T20 World Cup Australia vs Scotland Scorecard and Result News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC/T20 World Cup

लाइव अपडेट

09:21 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पांच विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ रविवार को पांच विकेट से जीत दर्ज की। उइनकी इस जीत से इंग्लैंड को बंपर फायदा हुआ है। वह ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं, स्कॉटलैंड का सफर इसी के साथ समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्लाविफाई कर चुकी है। वह फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।

ग्रुप बी की अंक तालिका का हाल
स्कॉटलैंड के खिलाफ रविवार को जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में आठ अंक हो गए। वहीं, उनका नेट रनरेट +2.791 हो गया। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। चार मैचों में दो जीत के साथ उनके खाते में पांच अंक हैं। वहीं, उनका नेट रनरेट +3.611 हो गया है। स्कॉटलैंड की टीम नेट रनरेट की वजह से क्वालिफाई करने से चूक गए। उनके खाते में भी पांच ही अंक हैं। हालांकि, उनका नेट रनरेट +1.255 है। इस ग्रुप की दो टीमें (नामीबिया और ओमान) पहले ही सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। 

पांच विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया
ग्रॉस आइलेट के डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 35वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने ब्रैंडन मैक्कुलन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस की विशाल साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका दो रन के स्कोर पर लगा। ब्रैड व्हील ने रिची बेरिंग्टन के हाथों डेविड वॉर्नर को  कैच आउट कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मिचेल मार्श भी सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, मैक्सवेल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह आठ गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 60 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया को एक लंबी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में टीम के लिए ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे 16वें ओवर में साफयान शरीफ ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को 140 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 49 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 203.44 के स्ट्राइक रेट से नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद मोर्चा टिम डेविड और मैथ्यू वेड ने संभाला। दोनों टीम को दो गेंदों के शेष रहते जीत दिलाई। डेविड 14 और वेड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में स्कॉटलैंड के लिए मार्क वॉट और साफयान शरीफ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ब्रैड व्हील को एक सफलता मिली।
09:10 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: स्टोइनिस 59 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका टिम भी मार्क वॉट ने दिया। उन्होंने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया। वह 29 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और मैथ्यू वेड हैं। टीम को जीत के लिए 11 गेंदों में 12 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
08:59 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। वह 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शरीफ ने जोन्स के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज इस मैच में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया। इस दौरान हेड ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। फिलहाल क्रीज पर स्टोइनिस (51) और टिम डेविड (1) बने हुए हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 145/4 है।
08:29 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा। उन्हें मार्क वॉट ने बोल्ड किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। आईपीएल 2024 के बाद मैक्सवेल की खराब फॉर्म टी20 विश्व कप 2024 में भी जारी है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 74/3 है।
08:13 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका साफयान शरीफ ने दिया। उन्होंने कप्तान मिचेल मार्श को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 83 गेंदों में 145 रनों की जरूरत है।
07:52 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दो रन के स्कोर पर लगा। व्हील ने डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मार्श उतरे हैं। उनका साथ देने के  लिए ट्रेविस हेड मौजूद हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 3/1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 181 रन का लक्ष्य

स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई। एश्टन एगर ने टीम को तीन रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। उन्होंने माइकल जोन्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद मोर्चा जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैक्कुलन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे मैक्सवेल ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर तोड़ा। उन्होंने मुन्से को 92 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, 12वें ओवर में मैक्कुलन जम्पा का शिकार बन गए। उन्होंने 34 गेंदों में दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस मैच में मैथ्यू क्रॉस 18, माइकल लीस्क पांच रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रिची बेरिंग्टन 42 और क्रिस ग्रीव्स नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट चटकाए जबकि एश्टन एगर, नाथन एलिस और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।
07:19 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड को लगा पांचवां झटका

स्कॉटलैंड को पांचवां झटका माइकल लीस्क के रूप में लगा। उन्हें नाथन एलिस ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर रिची बेरिंग्टन और क्रिस ग्रीव्स मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 165/5  है।
07:14 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: रिची बेरिंग्टन और माइकल लीस्क ने संभाली पारी

रिची बेरिंग्टन और माइकल लीस्क ने पारी को संभाल लिया है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
07:09 AM, 16-Jun-2024

AUS vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड के चार विकेट गिरे

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के चार विकेट गिर चुके हैं। टीम को पहला झटका माइकल जोन्स के रूप में लगा। उन्हें एश्टन एगर ने आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद मैक्सवेल ने जॉर्ज मुन्से को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर लौटे। जम्पा ने तीसरा विकेट ब्रैंडन मैक्कुलन का लिया। वह 30 गेंदों में 60 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मैक्सवेल ने मैथ्यू क्रॉस को चलता किया। वह 18 रन बनाने में कामयाब हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed