फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SA: Tim David shatters David Warners 16-year-old record with 83 in 1st T20I know details

AUS vs SA: टिम डेविड ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की द. अफ्रीका पर 17 रन से जीत

Sun, 10 Aug 2025 08:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड ने 52 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
AUS vs SA: Tim David shatters David Warners 16-year-old record with 83 in 1st T20I know details
टिम डेविड - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को 17 रन से जीत दिला दी। दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों का सामना इसी मैदान पर 12 अगस्त (मंगलवार) को होगा। 
विज्ञापन

टिम डेविड ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड ने 52 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि डेविड वॉर्नर के नाम थी जिन्होंने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी और छह छक्के लगाए थे। इसके बाद डेविड हसी ने जोहानिसबर्ग में 88 रनों की पारी खेलकर इसकी बराबरी की।  2023 में मिचेल मार्श ने डरबन के किंग्समीड में 79 रनों की पारी में छह छक्के लगाए और उसके ठीक दो दिन बाद, ट्रैविस हेड ने उसी मैदान पर 91 रनों की पारी खेलकर यही कारनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

बल्लेबाज चौके छक्के
टिम डेविड 4 8
डेविड वॉर्नर 7 6
डेविड हसी 5 6
मिचेल मार्श 8 6
ट्रैविस हेड 8 6
डेमियन मार्टिन 7 5
डेविड वॉर्नर 6 5
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहले टी20 मैच में 17 रन से जीत
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टिम डेविड की 83 रनों की दमदार पारी के दम पर 178 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 161 रन बना पाई। उनके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड और बेन ड्वार्शिस ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि एडम जम्पा को दो और ग्लेन मैक्सवेल को एक विकेट मिला। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्वेन मफाका ने चार विकेट झटके थे। वहीं, कगिसो रबाडा को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे और सेन्युरन मुथुस्वामी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed