फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: स्टीव स्मिथ हैं भारत के दुश्मन नंबर एक, विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल

Fri, 08 Jan 2021 09:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 Jan 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Steve smith joins elite list of legends like Viv Richard and Ricky Ponting scores ton and smashes records
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल की। सिडनी में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 27वां शतक लगाया। पहले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में मात्र 10 रन बनाने वाले स्मिथ ने इस बार शुरुआत से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए बल्लेबाजी की।

AUS vs IND Steve smith joins elite list of legends like Viv Richard and Ricky Ponting scores ton and smashes records
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

स्मिथ ने रनआउट होने से पहले 226 गेंदों में 131 रन बनाए और टीम के स्कोर को 338 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टेस्ट क्रिकेट के स्टार क्रिकेटरों में शुमार स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 

AUS vs IND Steve smith joins elite list of legends like Viv Richard and Ricky Ponting scores ton and smashes records
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ अब भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। वह अब तक 25 पारियों में आठ शतक लगा चुके हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स (30), विवियन रिचर्ड्स (41) और रिकी पोंटिंग ने 51 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Steve smith joins elite list of legends like Viv Richard and Ricky Ponting scores ton and smashes records
रिकी पोंटिंग - फोटो : Cricket Australia

यही नहीं स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले एलन बॉर्डर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही 40 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।

विज्ञापन
AUS vs IND Steve smith joins elite list of legends like Viv Richard and Ricky Ponting scores ton and smashes records
स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया में तीन साल बाद टेस्ट शतक जमाया है, इसके पहले उन्होंने 2017 में मेलबर्न में शतक बनाया था। यह स्मिथ का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार तीसरा शतक भी है। भारत के खिलाफ ही पिछले साल नवंबर में वन-डे सीरीज में उन्होंने यहां 105 और 104 रन की पारियां खेली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed