दुनिया के हर जीव के पास कुछ खास विशेषताएं होती हैं। कई ऐसे जीव हैं जो कई दिनों तक बिना पानी के रह सकते हैं तो कुछ जीव ऐसे भी हैं जो बिना खाए भी जिंदा रह सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के बारे में बताएंगे जो बिना कुछ खाए भी कई साल तक जिंदा रह सकता है। सैलामैंडर नामक यह जीव दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के भीतर मौजूद गुफाओं में मिला है।
2 of 5
सैलामैंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 7 साल से अधिक समय होने के बाद भी सैलामैंडर अपने जगह से हिला भी नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जीव की त्वचा और अविकसित आंखें इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसी वजह से यह जीव अपने जगह से हिल नहीं रहे हैं। किसी जीव का अपने स्थान से ना हिलना कोई असामान्य बात नहीं है।
3 of 5
सैलामैंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैलामैंडर अपना पूरा जीवन पानी के भीतर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल की होती है। इसका आवास स्लोवेनिया से लेकर क्रोएशिया जैसे बाल्कन देशों में भी है। सैलामैंडर अपनी जगह करीब 12 साल के बाद तब ही बदलता है जब उसे साथी की तलाश होती है।
4 of 5
सैलामैंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस के अनुसार, 'इससे पहले ऐसे जीवों की कल्पना की गई थी। यहां भारी बारिश के कारण ये जीव बहकर गुफाओं से बाहर आने के बाद ही हम इन्हें देख पाए हैं। अन्यथा इन्हें देखने के लिए हमें गोताखोरी कर गुफा में जाना होता है, लेकिन अब हम गुफा के पानी में मौजूद अंशों को देखकर ही यह बता सकते हैं कि वे वहां हैं या नहीं।'
5 of 5
सैलामैंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैलामैंडर जिन गुफाओं में रहते हैं, वहां भोजन मिलना आसान नहीं है। यह जीव बिना कुछ खाए भी कई वर्षों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि सैलामैंडर जब भी सक्षम होते हैं तो छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे और कीड़ों को खाते हैं।