{"_id":"5ffedc0092cbc5686303d432","slug":"aus-vs-ind-predicted-and-probable-playing-xi-of-indian-cricket-team-for-brisbane-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोट से जूझ रही टीम इंडिया के पास सीमित विकल्प, ब्रिस्बेन में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोट से जूझ रही टीम इंडिया के पास सीमित विकल्प, ब्रिस्बेन में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर @mayankcricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज फतह करना चाहेंगी। हालांकि कल से ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर कश्मकश में है। खिलाड़ियों की चोट और गैरमौजूदगी की वजह से टीम प्रबंधन के पास अंतिम एकादश चुनने की सबसे बड़ी चुनौती है।
2 of 4
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter
सिडनी टेस्ट के बाद जिस तरह से रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोटिल होकर बाहर हुए हैं, उसने टीम की चिंताएं और बढ़ा दी है। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत भी तीसरे टेस्ट में असहज नजर आए थे। वहीं टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी पेट में खिंचाव की शिकायत है और उनके 50 प्रतिशत फिट होने के बाद ही खेलने की उम्मीद है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल जो चौथे टेस्ट के दावेदार माने जा रहे थे, नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने की उम्मीद भी कम है।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
अब ऐसे समय में टीम प्रबंधन मौजूदा विकल्प में से ही अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने को बाध्य है क्योंकि ब्रिस्बेन में सख्त क्वारंटीन नियम होने की वजह से बीसीसीआई चाहकर भी भारत से किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं बुला सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जो समीकरण बन रहे हैं, उसके अनुसार ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।