ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को चौथे टेस्ट से एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर टीम में मार्कस हैरिस को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी, आखिरी मैच में अब ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुकोवस्की आज फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए, ऐसे में उनकी जगह मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब यह भी तय हो गया है कि ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट में कंगारू फिर से एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएंगे।
ICYMI, Marcus Harris will return to Australia's XI for the series-deciding #AUSvIND Test at the Gabbahttps://t.co/Kv1drj79nO
गौरतलब है कि अंतिम टेस्ट से पहले इस युवा सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका दिया गया था, लेकिन सिडनी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते वक्त 22 वर्षीय पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई। इससे पहले पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे।
बात करें पुकोवस्की की जगह लेने वाले मार्कस हैरिस की तो उन्होंने अब तक नौ टेस्ट खेले हैं और कुल 385 रन बनाए हैं। 28 वर्षीय हैरिस के खाते में दो अर्धशतक भी है। 79 रन उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है।
ऑस्ट्रेलिया एकादश:
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड