{"_id":"5ff950d78ebc3e2f81108290","slug":"aus-vs-ind-allrounder-ravindra-jadeja-thumb-injury-during-sydney-test-has-been-taken-for-scans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिडनी टेस्ट में बढ़ी भारत की मुश्किलें, पंत के बाद जडेजा भी चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी टेस्ट में बढ़ी भारत की मुश्किलें, पंत के बाद जडेजा भी चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा चोटिल
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिडनी में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच अच्छा साबित नहीं हो रहा। तीसरे दिन जहां पूरी भारतीय टीम पहली पारी में 244 रनों पर ही सिमट गई, वहीं उसके दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए। फिलहाल टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अंगूठे में चोट की वजह से मैच के बीच में ही अस्पताल जाना पड़ा है।
2 of 4
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter
बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में ट्वीट कर कहा गया कि बल्लेबाजी करते वक्त जडेजा को बाएं अंगूठे में चोट लगी, उसे स्कैन के लिए ले जाया गया है।
UPDATE - Ravindra Jadeja suffered a blow to his left thumb while batting. He has been taken for scans.#AUSvINDpic.twitter.com/DOG8SBXPue
विकेट लेने के जश्न में झूमते जडेजा और रहाणे
- फोटो : ट्विटर @BCCI
दरअसल जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान स्टार्क की तेज गेंद अंगूठे में लगी, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। वह 37 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन पहली पारी के बाद वह असहज नजर आए और फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे। गौरतलब है कि जडेजा ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को आउट किया था। इसके अलावा स्मिथ को रन आउट करने में भी उनका योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
उधर जडेजा से पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी बाईं कोहनी में चोट लगने की वजह से अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उनकी जगह ऋद्विमान साहा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंत को भी बल्लेबाजी के दौरान ही कमिंस की तेज गेंद कोहनी में लगी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।