फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG More than 100 Fans thrown From Melbourne Cricket Ground due to drinking beer in shoes and unruly behaviour

शर्मनाक: तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने पार की हदें, विक्टोरिया पुलिस ने 100 से अधिक दर्शकों को स्टेडियम से किया बाहर

Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने एक बार फिर से क्रिकेट को शर्मसार करने की कोशिश की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया और  इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से मशहूर इस अहम मुकाबले को देखने के लिए रिकॉर्ड 70 हजार दर्शक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। 

विज्ञापन
AUS vs ENG More than 100 Fans thrown From Melbourne Cricket Ground due to drinking beer in shoes and unruly behaviour
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस ने एमसीजी में किया हंगामा - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने एक बार फिर से क्रिकेट को शर्मसार करने की कोशिश की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया और  इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से मशहूर इस अहम मुकाबले को देखने के लिए रिकॉर्ड 70 हजार दर्शक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। 

विज्ञापन


मैच के दौरान यहां फैंस का जोश तब और बढ़ गया, जब पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेट दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने अपना आपा खो दिया और वहीं पार्टी शुरू कर दी। किसी ने जूते में बीयर डालकर पीनी शुरू की तो किसी ने लोगों पर ही बीयर फेंकनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्टेडियम में स्थिति बेकाबू होते देख विक्टोरिया पुलिस ने मोर्चा संभाला और तुरंत कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचाने वाले 100 दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया। हालांकि, 70 हजार की भीड़ में इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा और फैंस पूरे जोश के साथ अपना जश्न मनाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट डेली मेल ने विक्टोरिया पुलिस के हवाले से बताया कि जिन दर्शकों को स्टेडियम से बाहर किया गया। वो जूतों में बीयर डालकर पी रहे थे। नशे की हालत में वो साथी दर्शकों को भी परेशान कर रहे थे। कई दर्शकों ने नशे में गाली-गलौज तक कर डाली। दोबारा ऐसे हालात ना बने। इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ।


मैच की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी के 185 रन जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 31 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए। इससे पहले इंग्लैंड कैंप के चार लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ। सभी खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को एहतियातन टीम होटल में ही रूकने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed