फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Mitchel Starc first bowler to take 50 wickets with Pink ball

AUS vs ENG: गुलाबी गेंद से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क, लियोन और हेजलवुड दूसरे नंबर पर

Sat, 18 Dec 2021 05:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

मिशेल स्टार्क गुलाबी गेंद से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने डे-नाइट टेस्ट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस सूची में जोश हेडलवुड और नाथन लियोन दूसरे नंबर पर हैं। 
 

विज्ञापन
AUS vs ENG Mitchel Starc first bowler to take 50 wickets with Pink ball
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद से 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनके साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड और नाथन लियोन इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 32-32 विकेट लिए हैं। वहीं लियोन गुलाबी गेंद के साथ सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में हेजलवुड नहीं खेले, लेकिन स्टार्क और लियोन ने इस मैच की पहली पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क ने चार और लियोन ने तीन विकेट अपने नाम किए। गुलाबी गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। 

डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली टीम है और गुलाबी गेंद के साथ इस टीम का रिकॉर्ड भी शानदार है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आठ डे-नाइट टेस्ट खेले हैं और हर मैच में कंगारू टीम को जीत मिली है। वहीं इंग्लैंड ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अपने चौथे डे-नाइट टेस्ट में भी इंग्लैंड हार के करीब पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


बल्ले के साथ वार्नर का दबदबा
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर गुलाबी गेंद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सात मैचों में 704 रन बनाए हैं। उनके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुसेन का नाम शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी गुलाबी गेंद के साथ 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अब तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो गुलाबी गेंद तेज गेंदबाजों को ज्यादा रास आती है। डे-नाइट टेस्ट में तेज गेंदबाजों ने 354 और स्पिन गेंदबाजों ने 115 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed