फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Ashes series England may lose day night test in Adelaide

AUS vs ENG: इंग्लैंड पर लगातार तीसरी हार का खतरा, डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

Sat, 18 Dec 2021 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 06:22 PM IST
सार

अपने पांचवें डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड हार के करीब पहुंच चुका है। इस मैच में दो दिन का खेल बचा है और ऑस्ट्रेलिया के पास 282 रनों की बढ़त है। यह मैच बचाने के लिए रूट और मलान के अलावा इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  
 

विज्ञापन
AUS vs ENG Ashes series England may lose day night test in Adelaide
जो रूट के विकेट का जश्न मनाते ग्रीन और स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। मार्नस लाबुशेन, डेविड वार्नर के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के बेहतरीन योगदान के चलते कंगारू टीम ने पहली पारी 473 रन पर घोषित की। इसके बाद स्टार्क और लियोन ने इंग्लैंड को 236 रन पर समेट दिया। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया एक विकेट गंवाकर 45 रन बना चुकी है। मैच में अभी दो दिन का खेल बचा है और कंगारू टीम के पास 282 रनों की बढ़त है। ऐसे में स्टीव स्मिथ चाहेंगे कि चौथे दिन उनके बल्लेबाज तेजी से रन बनाएं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया 400 के करीब बढ़त मिलने पर इंग्लैंड को चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए बुला सकता है। ऐसे में जो रूट और उनके साथियों के सामने लगभग डेढ़ दिन तक बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। इस सीरीज में रूट और मलान के अलावा इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिखा। इस मैच में भी मलान ने 80 और रूट ने 62 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। अगर चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम पहले की तरह ही प्रदर्शन करती है तो उनकी हार लगभग तय है। 
विज्ञापन


डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क के 50 विकेट पूरे
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद से 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनके साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड और नाथन लियोन इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 32-32 विकेट लिए हैं। वहीं लियोन गुलाबी गेंद के साथ सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में भी स्टार्क और लियोन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा
स्टीव स्मिथ टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में कप्तानी करते हुए 3752 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंनें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव वॉ ने कंगारू टीम की टेस्ट में कप्तानी करते हुए 3714 रन बनाए थे। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात है तो यह रिकॉर्ड एलन बॉर्डर के नाम है। टेस्ट की कप्तानी करते हुए एलन बॉर्डर ने 6623 रन बनाए थे। उनके अलावा रिकी पोटिंग 6542, ग्रेग चैपल 4209 और माइकल क्लार्क ने 3946 रन टेस्ट में कप्तानी करते हुए बनाने में सफल रहे।


रूट ने सचिन और गावस्कर को पीछे छोड़ा
जो रूट एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन के मामले में सचिन-गावस्कर से आगे निकल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (2002 में 1481 रन) को पीछे छोड़ा था। लेकिन शनिवार को वह गावस्कर (1979 में 1555 रन) और सचिन (2010 में 1562 रन) से आगे निकल गए। रूट अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ के नाम है। उन्होंने साल 2006 में पाकिस्तान के लिए 11 टेस्ट की 19 पारियों में 99।33 की औसत से 1788 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed